भावी जिला पंचायत प्रत्याशी ने एस्से कोचिंग संस्थान का किया उद्घाटन


दैनिक अक्षय मेल समाचार प्रयागराज

संवाददाता --- शिव कुमार यादव


बहरिया ----  बहरिया ब्लाक अंतर्गत दोनईया चौराहे पर एस्से कोचिंग संस्थान का भावी जिला पंचायत सदस्य वार्ड नंबर 2 से उर्मिला देवी पटेल ने फीता काटकर उद्घाटन किया और कहां की शिक्षा के बिना मनुष्य का जीवन अधूरा है उन्होंने कहा कि चौराहे पर कोचिंग सेंटर खुल जाने से आसपास के क्षेत्र के बच्चों को कोचिंग करने दूर नहीं जाना पड़ेगा तथा जिला पंचायत प्रत्याशी ने बच्चों को निशुल्क रूप से अंग्रेजी ग्रामर की पुस्तक वितरित किया पुस्तक पाकर बच्चों के चेहरे पर खुशी की रौनक देखी गई इस मौके पर जिला महासचिव वीरेंद्र कुमार पटेल  ओम प्रकाश पटेल अवधेश कुमार पटेल ग्राम प्रधान विक्रम पटेल एवं संस्थान के शिक्षक गण आदि लोग मौजूद रहे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ