दैनिक अक्षय मेल समाचार
रिपोर्ट-शिव प्रसाद मौर्य
सुल्तानपुर-केन्द्र सरकार द्बारा पास किए गए किसान विल को किसान विरोधी विल करार देते हुए काग्रेंसियों ने गांधी जयंती पर उपवास किया। अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के आवाहन पर जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा की अगुवाई में गांधी जयंती पर जिले के कांग्रेसियो ने हर ब्लाक पर उपवास रख कर विल का विरोध किया और कहा ऐ किसान विरोधी विल है केन्द्र की वीजेपी सरकार इस विल को वापस ले किसान हित की बात करने वाली सरकार पूजीपतियों के हित में बिल ला कर देश के किसानो के साथ धोका कर रही है जो देश हित में नही है।अभिषेक सिंह राणा ने कहा कि वर्तमान कि केन्द्र सरकार हिटलर के पद चिन्हो पर चलकर देश में लोकतंत्र को खत्म कर देना चाहती है वह छात्र नौवजवान व किसानों के साथ खेलवाड़ कर देश चंद पूजीपतियों को बेचना चाहती है।परन्तु कांग्रेस पार्टी उनके इरादो को पूरा नही होने देगी। और आज जिले के हर ब्लाक मुख्यालय पर गांधी जयंती के अवसर पर उपवास कर सभी कांग्रेस पार्टी के सिपाही सूवे की सरकार की ताना शाही रवैये के विरोध उपवास/ एवं सत्याग्रह कर रहे है। और जिला अध्यक्ष ने कहा देश हित के लिए कांग्रेस पार्टी का हर सिपाही तब तक लडता रहेगा जब तक ताना शाही रवैया केन्द्र सरकार बन्द नही करेगी।

0 टिप्पणियाँ