दैनिक अक्षय मेल समाचार
रिपोर्ट- शिव प्रसाद मौर्य
सुलतानपुर 31 अक्टूबर/ मुख्य सचिव उ0प्र0 शासन के दिये गये निर्देशों के क्रम में शनिवार को लौह पुरूष सरदार बल्लभभाई पटेल की जयन्ती के रूप में पूरे उत्साह उमंग एवं कोविड-19 के दिशा निर्देशों के अन्तर्गत जनपद में मनाया गया, जिसमें पटेल जी के चित्र पर मार्ल्यापण एवं राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलायी गयी जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने कलेक्ट्रेट सभागार में लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयन्ती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाये जाने के अवसर पर पटेल जी के चित्र पर मार्ल्यापण करने के पश्चात राष्ट्र की एकता, अखण्डता तथा सुरक्षा की दृष्टि से शपथ दिलायी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) हर्षदेव पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी(वि0/राज0) उमाकान्त त्रिपाठी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी पन्ना लाल आदि ने भी लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल जी के चित्र पर माल्यार्पण किया और शपथ ली। इस माके पर कलेक्ट्रेट के अन्य अधिकारी/कर्मचारी ने भी प्रतिभाग किया।जिलाधिकारी श्री गुप्ता द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में जनपद के विभिन्न विभागों तथा सभी तहसीलों में सम्बन्धित उपजिलाधिकारी/तहसीलदार द्वारा लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयन्ती का आयोजन किया गया।
0 टिप्पणियाँ