दैनिक अक्षय मेल समाचार
रिपोर्ट- शिव प्रसाद मौर्य
सुलतानपुर-भारतीय जनता पार्टी द्वारा मण्डलों में चल रहे कार्यकर्ता प्रशिक्षण कार्यशाला के तीसरे दिन भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ आर.ए.वर्मा ने पूर्व जिला अध्यक्ष ॠषिकेष ओझा एवं दोस्तपुर मण्डल अध्यक्ष संजय कसौधन की उपस्थित में महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्वलित कर दोस्तपुर मण्डल प्रशिक्षण कार्यशाला का सरस्वती विद्या मन्दिर में शुभारंभ किया।आज दोस्तपुर मण्डल सहित तीन मण्डलों धम्मौर एवं अमरूपुर मण्डल में दो दिवसीय मण्डल प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ हुआ।
जिला अध्यक्ष डॉ आर.ए. वर्मा ने दोस्तपुर मण्डल प्रशिक्षण कार्यशाला को बतौर मुख्य वक्ता संबोधित करते हुए कहा भाजपा कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ होता है। उन्होंने कहा पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डाॅ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों पर चलकर कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर भाजपा को मजबूत करना है।जिला अध्यक्ष डॉ वर्मा ने भाजपा इतिहास व विकास, व्यक्तित्व विकास, आज के भारत की वैचारिक मुख्यधारा हमारी विचारधारा विषय पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा पार्टी में कार्यकर्ता प्रशिक्षण व कार्यकर्ता विकास का बड़ा महत्व है। भाजपा कार्यकर्ता आधारित राष्ट्रवादी व विकासवादी विचारधारा को लेकर काम करने वाला दल है। यहा पर पूर्व जिला अध्यक्ष ॠषिकेष ओझा ने प्रशिक्षण कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी अभ्यास व प्रशिक्षण के माध्यम से निरन्तर कार्यकर्त्ताओं के गुणों को तराशने का काम करती है। इस बार दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला में कार्यकर्त्ताओं को 9 विषयों पर प्रशिक्षित किया जा रहा है।मण्डल अध्यक्ष संजय कसौधन के संयोजन में आयोजित मण्डल प्रशिक्षण कार्यशाला को अनुसूचित आयोग सदस्य सुभाष चन्द्र एवं जिला मंत्री राजेश सिंह ने नये भारत के निर्माण में कार्यकर्त्ताओं की भूमिका एवं आईटीसेल के जिला प्रभारी मनोज कुमार मौर्य ने सोशल मीडिया के महत्व पर विस्तार से चर्चा की ।
भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने जानकारी दी कि धम्मौर मण्डल अध्यक्ष नन्दलाल पाल के संयोजन में पयागीपुर स्थित बीजेपी कार्यालय पर पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष डाॅ एमपी सिंह एवं पंचायत चुनाव के जिला प्रमुख कृपा शंकर मिश्रा ने प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ किया। भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ आर.ए.वर्मा , पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष डाॅ एमपी सिंह , पंचायत चुनाव के जिला प्रमुख कृपा शंकर मिश्रा, इन्द्रदेव मिश्रा ने प्रशिक्षण कार्यशाला को संबोधित करते हुए कार्यकर्त्ताओं को पार्टी की मूल विचारधारा, नीति-रीति और संस्कारों की सीख दी।इस दौरान मण्डल प्रभारी उपमा शर्मा भी उपस्थित रही। वही अमरूपुर मण्डल अध्यक्ष प्रदीप रावत एडवोकेट के संयोजन में सत्यनारायण महाविद्यालय, आनानापुर में चल रहे प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ जिला महामंत्री घनश्याम चौहान एवं युवा मोर्चा अध्यक्ष रामेन्द्र प्रताप सिंह राणा की उपस्थित में हुआ। मण्डल प्रशिक्षण कार्यशाला में मण्डल कार्यसमिति सदस्य, सेक्टर प्रमुख, सेक्टर संयोजक, मण्डल में रहने वाले वरिष्ठ नेता व जनप्रतिनिधि शामिल हुए ।
0 टिप्पणियाँ