दैनिक अक्षय मेल समाचार
रिपोर्ट-शिव प्रसाद मौर्य
सुल्तानपुर-आज दिनांक-17.10.2020 को पं0 रामनरेश त्रिपाठी सभागार सुलतानपुर में मिशन शक्ति योजना का शुभारंभ किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि पंचायती राज निर्देशक किंजल सिंह, (नोडल अधिकारी) महोदया ने अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर माननीय विधायक श्री सूर्यभान सिंह ,जिलाधिकारी महोदय , पुलिस अधीक्षक महोदय सुलतानपुर व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे । इस अवसर पर महिलाओं को सुरक्षा से सम्बन्धित सुझाव दिये तथा 1090(वूमेन पॅावर लाइन), 181(महिला हेल्प लाइन), 1076(मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 112(पुलिस आपातकालीन सेवा), 108(एम्बुलेंस सेवा), तथा 102(स्वास्थ्य सेवा) की उपयोगिता के सम्बन्ध में महिलाओं को जागरुक किया गया तथा निम्न महिला अधिकारी/ कर्मचारीगणो को उनके उल्लेखनीय /साहासिक कार्य हेतु के सम्मानित किया गया ।
1- प्रा0 नि0 महिला थाना श्रीमती मीरा कुशवाहा , म0उ0नि0 श्रीमती चित्रा सिंह, म0हे0का0 राजकुमारी सिंह व टीम को कोविड -19 नियन्त्रण में हेतु
2- म0उ0नि0 मंजू देवी , म0क0 शालू , महिला होमगार्ड प्रियंका सिंह व टीम कोतवाली नगर को उनकी फील्ड पुलिसिंग हेतु
3- म0उ0नि0 जूली सिंह व टीम प्र महिला सहायता प्रकोष्ठ / वन स्टाप सेन्टर –को महिला सुरक्षा एवं बाल संरक्षण हेतु ।
4- म0का0 प्रतिभा कुशवाहा पुलिस कार्यलय को जनशिकायतो के निवराण हेतु
5- म0क0 बीनू अवस्थी थाना दोस्तपुर , म0क0 सोनू थान करौदीकलां , म0क0 राजकुमारी गुप्ता थाना कूरेभार, म0क0 सुमन थाना बल्दीराय , म0क0 कीर्ति थाना लम्भुआ, म0क0 पूजा भारती थाना चांदा, सीसीटीएनएस
6- म0क0 प्रियंका मिश्रा आरओआईपी सुलतानपुर –नियंत्रण कक्ष में उत्कृष्ट कार्य, म0क0 सारिका यादव व म0-क0 अनिता पटेल को पीआरवी वाहन-2828 में बेहतर रिस्पान्स टाइम हेतु
7- म0क0 प्रिया पाल , म0क0 खुशबु सिंह पुलिस लाइन में कोविड नियंत्रण हेतु 15000 मास्क तैयार करने हेतु।
0 टिप्पणियाँ