विद्यालयों में भ्रमण कर प्रबन्धकों, प्रधानाचार्यों एवं शिक्षकों के साथ बैठक-शिक्षक संघ चन्देल गुट

विद्यालयों में भ्रमण कर प्रबन्धकों, प्रधानाचार्यों एवं शिक्षकों के साथ बैठक-शिक्षक संघ चन्देल गुट 


 नीलम ब्यूरो
अक्षय मेल समाचारपत्र 

 लखनऊ खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य पद हेतु उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ चन्देल गुट के अधिकृत प्रत्याशी डॉ० महेंद्रनाथ राय  प्रदेशीय मंत्री/प्रवक्ता ने श्री हेमकुंड पब्लिक स्कूल, बी.एस.एस. पब्लिक स्कूल रायबरेली, हर नरायन इंटर कालेज ऊंचाहार, सुन्दारा देवी कालेज आंफ फार्मेसी व शिवमंगल मौर्य इंटर कॉलेज ऊंचाहार आदि विद्यालयों में भ्रमण कर प्रबन्धकों, प्रधानाचार्यों एवं शिक्षकों के साथ बैठक की। 
       उन्होने बैठक में वित्तविहीन शिक्षकों की आर्थिक दशा का सरकार द्वारा संज्ञान न लेने पर खेद प्रकट किया । तदर्थ शिक्षकों के मुद्दे पर तदर्थ शिक्षकों को आश्वस्त करते हुए डॉ० महेंद्र नाथ राय ने कहा कि किसी भी शिक्षक की नौकरी  नहीं जाने दी जाएगी । इसके लिए जो भी विधिक कार्य करना पडेगा , संगठन करेगा। बैठक में शिक्षकों की 11 सूत्री मांगों को लेकर प्रदेशीय नेतृत्व द्वारा जो कार्यक्रम की घोषणा की गई है उसे सफल बनाने व सदस्यता अभियान को सफल बनाने तथा लखनऊ खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से संघर्षशील  प्रत्याशी डॉ० महेंद्र नाथ राय को शिक्षकों ने भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प  लिया।
         शिक्षकों से सम्पर्क के इस अभियान में संरक्षक सदस्य डॉ. जितेन्द्र नाथ राय, जिला उपाध्यक्ष व मीडिया प्रभारी सुनील दत्त, जिला संयुक्त मन्त्री सरोज अनिल कुमार, जितेन्द्र सिंह, आर.पी.सिंह, मो. समीम, रामलाल राजपूत आदि शिक्षक मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ