अवैध संबंध के चलते महिला के पति ने धारदार हथियार से किया जानलेवा हमला
-------------------------------------
अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टर ने किया मृत्यु घोषित
रायबरेली ।। रविवार को रायबरेली के मिल एरिया थाना क्षेत्र के सर्वोदय नगर क्रासिंग पर उस समय अफ़रा तफरी मच गई।जब एक महिला के साथ मौजूद एक अधेड़ पर उस महिला के पति ने धारदार हथियार से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गया।घायल को ईलाज़ के लिए जिला अस्पताल पहुचाया गया और सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुच गई।ईलाज़ के दौरान अधेड़ की मौत हो गई।ये जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग के आला अधिकारी भी मौके पर पहुच गए।
जानकारी के अनुसार जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र के सोनिया नगर निवासी जागेश्वर आज दोपहर सर्वोदय नगर क्रासिंग पर सराय दामू निवासिन एक महिला के साथ घूम रहा था इसी बीच महिला के पति लल्लू ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।महिला के शोर मचाने पर वो वंहा से फरार हो गया आसपास के लोगो ने जागेश्वर को ईलाज़ के लिए जिला अस्पताल पहुचाया जंहा मौजूद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।इसकी सूचना मिलते ही जिला अस्पताल पुलिस के साथ मौके पर आला अधिकारी भी पहुच गए और मामले की जांच में जुट गए।

0 टिप्पणियाँ