संगठन विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर सदस्यता निरस्त- पूजा जैसवार
🔸ब्यूरो नीलम/रिपोर्ट-संदीप कुमार
बछरावां रायबरेली
भारतीय संविधान सुरक्षा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष कु.पूजा जैसवार ने जानकारी देते हुए बताया कि दयानंद जाधव जिला महासचिव नासिक महाराष्ट्र संगठन के पद एवं सदस्यता दोनों से निकाल दिया गया है क्योंकि संविधान विरोधी और समाज विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाए गए थे। इसी के साथ उनका मनोनयन पत्र भी आज से निरस्त किया जाता है। इसी के साथ जिला भदोही (संत रविदास नगर) जिला महासचिव विष्णु कुमार, जिला विधानसभा अध्यक्ष विनोद गौतम, जिला कानूनी सलाहकार पिंटू सरोज, जिला प्रवक्ता उदय भान ग्राम पंचायत अध्यक्ष भीखीपुर योगेश कुमार, जिला अध्यक्ष हरिद्वार उत्तराखंड रवि गौतम ने अपनी स्वेच्छा से इस्तीफा देकर संगठन से बाहर हो गए हैं। इसलिए उपरोक्त समस्त पदाधिकारियों की सदस्यता व मनोनयन पत्र संगठन के द्वारा निरस्त किया जाता है। यादि उपरोक्त कोई भी कार्यकर्ता मनोनयन पत्र का दुरुपयोग करता है तो उसका संगठन जिम्मेदार नहीं होगा वह पदाधिकारी उसके लिए स्वयं जिम्मेदार होगा।

0 टिप्पणियाँ