हल्का लेखपाल की मौजूदगी मे भूमि आवंटन को लेकर भूमि प्रबंधन समिति कुंभी की बैठक हुई संपन्न

        

     नीलम ब्यूरो अक्षय मेल समाचारपत्र   


शिवगढ़ रायबरेली
 आपको बताते चलें कि विकास क्षेत्र शिवगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत कुंभी में आवास की कठिन समस्या एवं भूमिहीन परिवारों को कृषि योग्य भूमि उपलब्ध कराने को सतत प्रयासरत ग्राम प्रधान दिग्विजय सिंह उर्फ मुन्ना भैया व हल्का लेखपाल हर्षवर्धन की मौजूदगी में भूमि प्रबंधन समिति की बैठक हुई। बैठक में उपस्थित लोगों को जानकारी दी गई कि प्रशासन की मंशा के अनुसार ग्राम पंचायत कुम्भी में भूमि प्रबंधन समिति द्वारा पात्र व्यक्तियों को आवासीय,वृक्षारोपण एवं कृषि योग्य भूमि का आवंटन किया जाना सुनिश्चित हुआ है हल्का लेखपाल हर्षवर्धन ने लोगों को जानकारी देते हुए बताया कि काफी समय से ग्राम पंचायत कुंभी के निवासियों की मांग थी कि ग्राम पंचायत कुंभी में लोगों के पास आवास की बहुत कठिन समस्या है एवं कई गरीब परिवार पूर्णतया भूमिहीन है जिनके पास कृषि योग्य जमीन ना के बराबर है जिस को दृष्टिगत रखते हुए प्रशासन की मंशा अनुसार भूमिहीन व्यक्तियों को भूमि का आवंटन किया जाना है जिसमें आवंटन पात्रता के अनुसार सरकारी मानकों के तहत होगा।बैठक में ग्रामीणों को आवेदन पत्र भी उपलब्ध करा दिए गए हैं जिसे पूर्णतया भरकर ग्राम प्रधान के पास जमा करना होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ