आज बेटी रक्षा दल के एक प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली राज्य अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन आदरणीय श्री जाकिर खान साहब के कार्यालय पहुंचकर उनको मुबारकबाद पेश की नवनियुक्त चेयरमैन जाकिर खान साहब ने भी बेटी रक्षा दल प्रतिनिधिमंडल का खैर मकदम स्वागत कर हर्ष जताया इस अवसर पर बेटी रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नवाबुद्दीन सिद्दीकी ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि दिल्ली राज्य के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक श्री अरविंद केजरीवाल सरकार खासतौर पर बधाई के पात्र हैं जिन्होंने एक पढ़े लिखे और जमीन से जुड़े कार्यकर्ता को आयोग का चेयरमैन नियुक्त किया है वही पसमांदा मुस्लिम समाज एवं बेटी रक्षा दल के संयुक्त रूप से राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री जमीर अहमद खान ने मुबारकबाद पेश किए जाने के अवसर पर कहा कि अब तक आयोग का चेयरमैन ब्यूरो नोट या रिटायर्ड बड़ा अधिकारी बनता रहा है जिस तक आम आदमी की पहुंच नहीं हो पाती थी आम आदमी की बात दब के रह जाती थी अब आम आदमी चेयरमैन से मिलने मैं डरेगा नहीं और क्योंकि सरकार ने एक आम आदमी को आयोग का चेयरमैन बनाया है जो जमीन से जुड़कर आज तक काम करता रहा है वही प्रतिनिधि मंडल की सदस्य बेटी रक्षा दल की राष्ट्रीय संयोजक अर्चना शर्मा ने चेयरमैन साहब के समक्ष बेटियों की रक्षा एवं सुरक्षा स्वास्थ्य को लेकर कुछ प्रमुख मांगे रखी जिस पर चेयरमैन साहब ने कहा दिल्ली राज्य में बेटी रक्षा दल को दिल्ली सरकार से पूरा सहयोग मिलता रहेगा प्रतिनिधि मंडल के सदस्य बेटी रक्षा दल के गाजियाबाद जिला अध्यक्ष जावेद खान ने नवनियुक्त चेयरमैन खान साहब को गाजियाबाद बेटी रक्षा दल प्रधान कार्यालय आने का न्योता दिया जो उन्होंने बड़ी ही सादगी से कबूल किया और कहां जब बेटी रक्षा दल संस्था के पदाधिकारी मुझे याद करेंगे मैं तब हर वक्त बेटी रक्षा दल संस्था के साथ खड़ा रहूंगा और उन्होंने जल्द ही बेटी रक्षा दल प्रधान कार्यालय आने का वादा किया बेटी रक्षा दल संस्था चेयरमैन साहब की सदा आभारी रहेगी


0 टिप्पणियाँ