जेपी सिंह प्रसपा लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष मनोनीत
नीलम ब्यूरो, अक्षय मेल समाचारपत्र रायबरेली
रायबरेली। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के प्रदेश अध्यक्ष लोहिया वाहिनी नितिन कोहली जी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय शिवपाल सिंह यादव जी की अनुमति से और जिलाध्यक्ष आफताब अहमद खान की संस्तुति पर जेपी सिंह उर्फ दिग्विजय सिंह पुत्र श्री अरविंद सिंह ग्राम निगोही पोस्ट टेकारी दांदू तहसील सलोन को रायबरेली लोहिया वाहिनी का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है। अपने मनोनयन पत्र में उन्होंने आशा व्यक्त की है कि माननीय शिवपाल सिंह यादव माननीय मुलायम सिंह यादव जी की नीतियों और सिद्धांतों को जन जन तक पहुंचाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान प्रदान करेंगे और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया को मजबूती प्रदान करने का कार्य करेंगे। जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर जेपी सिंह ने लखनऊ पहुंच कर आफताब अहमद उर्फ रज्जू खान के साथ माननीय शिवपाल सिंह यादव से मनोनयन पत्र ग्रहण करते हुए उनका आशीर्वाद लिया। जेपी सिंह के जिला अध्यक्ष बनने पर जिला प्रमुख महासचिव सरदार अवतार सिंह मोंगा जिला महासचिव अजय यादव जिला उपाध्यक्ष अशोक मिश्रा जिला सचिव राणा संजय सिंह राघवेंद्र यादव धर्मेंद्र यादव अर्पित यादव रतनपाल यादव अर्शी खान सैयद अरशद अली बकरीदन शबनम प्रतिभा सोनकर जय सिंह अमित कुमार गौतम महमूद उल हसन उर्फ गुड्डू अमीन मंसूरी आदि लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है और बधाई दी।

0 टिप्पणियाँ