बेझिझक सड़कों पर दौड़ रहे ओवरलोड डंपर विभाग को नहीं है खबर

बेझिझक सड़कों पर दौड़ रहे ओवरलोड डंपर विभाग को नहीं है खबर

 ओवरलोड डंपर बर्बाद कर रहे हैं सड़क



शुकुल बाजार अमेठी।प्रशासन द्वारा यातायात जागरूकता अभियान के तहत लोगों को परिवहन विभाग नियमो के प्रति जागरूक किया जा रहा है। चालकों को परिवहन विभाग ने नियमों के फायदे बताए जा रहे हैं अधिकांश ड्राइवर नियमों की धज्जियां उड़ाकर सड़कों पर चल रहे हैं। परिवहन विभाग के नियमों के अनुरूप डम्पर ट्रक चौपहिया व दुपहिया वाहनों का संचालन कराने का निर्देश है मगर इन नियमों निर्देशों का ड्राइवर पालन नही करते है । परिवहन विभाग की साठगांठ कर सड़क से ओवरलोड डम्पर ट्रक फर्राटा भरते रहते है जबकि इस सड़क की क्षमता इतने लोड की नही है जिससे सड़क बहुत जल्द खराब होने लगती है और सड़क सुरक्षा के नाम पर इस सड़क पर आये दिन बडी दुर्घटनाए होती रहती हैं। इसके बावजूद परिवहन विभाग के अधिकारी इस ओर ध्यान नही देते हैं। डम्फर ड्राइवर खुलेआम परिवहन नियमों की धज्जिया उडा रहे हैं। शाम होते ही मौरंग से लदे ट्रक डम्पर थाना के बगल से ही निकलते हैं। जहां क्षेत्र के सीमाओं पर पुलिस पिकेट की ड्यूटी रहती है। लेकिन प्रशासन द्वारा इन डम्परों के खिलाफ कोई कार्रवाई नही होने से ड्राइवरों के हौसले बुलंद हैं। परिवहन विभाग के अधिकारी भी ओवर लोड वाहन चालक के खिलाफ कुछ नहीं करते हैं। इन दोनों विभागों के उपेक्षापूर्ण रवैये की वजह से ओवर लोड वाहनों का संचालन धड़ल्ले से किया जा रहा है। हालत यह है कि खाली डम्पर इतनी तेजी से चलाते और रोड पर लहराते हुए चलते है कि जिससे पीछे चलने वाले राहगीर बाइक सवारो को बहुत परेशानी होती है इसके साथ ही सबसे ज्यादा परेशानी धूल और मिट्टी के साथ सड़क की पटरी पर चलने वाले राहगीरों व बच्चों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के प्रबुद्ध जनों ने फर्राटा भरते हुए डंपरो को रोक लगाने की मांग जिला अधिकारी अमेठी से की है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ