शातिर शराब तस्कर गिरफ्तार 27 पेटी शराब बरामद
अक्षय मेल समाचार
दीपनारायण यादव
चंदौली जिले के सैयदराजा में पुलिस ने बरठी रेलवे फाटक के पास से एक शातिर शराब तस्कर को पकड़ कर उसके पास से 27 पेटी स्पेशल बाम्बे व्हिस्की बरामद किया है। बताया गया कि यह शराब स्विफ्ट डिजायर कार यूपी 65 GT 6085 से ले जाई जा रही थी। बताया जाता है कि पुलिस अधीक्षक हेमंत कुटियाल के निर्देश पर जनपद में शराब तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी सदर के निर्देशन में सैयदराजा थाना प्रभारी लक्ष्मण पर्वत की अगुवाई में गठित टीम ने यह कामयाबी पायी है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। गिरफ्तार तस्कर राजू यादव ग्राम दुसारी थाना चौरी जनपद भदोही का बताया गया है।गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक के अलावा वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल मनोज कुमार सिंह, कांस्टेबल संजय राय शामिल रहे।

0 टिप्पणियाँ