अनुज कुमार को पूर्ण स्ववित्तपोषित शिक्षक कर्मचारी संघ का बनाया गया जिला अध्यक्ष ▪️गुरुकुल ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट में पूर्ण वित्त पोषित शिक्षक पर कार्यरत

अनुज कुमार को पूर्ण स्ववित्तपोषित शिक्षक कर्मचारी संघ का बनाया गया जिला अध्यक्ष

▪️गुरुकुल ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट में पूर्ण वित्त पोषित शिक्षक पर कार्यरत

🔸नीलम ब्यूरो/ रिपोर्ट- संदीप कुमार
अक्षय मेल समाचारपत्र रायबरेली


शिवगढ़ रायबरेली
कानपुर विश्वविद्यालय पूर्ण स्ववित्तपोषित शिक्षक कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश की बैठक में मौजूद डॉ. शैलेंद्र सिंह प्रदेश अध्यक्ष व अन्य लोगों की उपस्थिति में पूर्ण  स्ववित्तपोषित शिक्षकों के प्रति सहानुभूति तथा सामाजिक कार्यों को ध्यान में रखते हुए कानपुर विश्वविद्यालय पूर्ण स्ववित्तपोषित शिक्षक कर्मचारी संघ को मजबूती से खड़ा रखने एवं सुचारु रुप से आगे बढ़ाने के लिए अनुज कुमार पुत्र ओमप्रकाश को जिला अध्यक्ष रायबरेली का दायित्व एवं कार्यभार सौंपा गया।
डॉ.शैलेंद्र सिंह प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अनुज कुमार संगठन के संविधान नियम को ध्यान में रखते हुए पूर्ण स्ववित्तपोषित शिक्षकों के हितों को अग्रसर करने में करेंगे, ताकि शिक्षकों एवं उनके परिवार सहित उनकी रक्षा की जा सके। निश्चित ही संगठन की बागडोर जिला अध्यक्ष के हाथों में सुरक्षित रहेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ