जिला कारागार से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार
▪️10-10 हजार का इनाम दोनों अभियुक्तों पर था घोषित
नीलम ब्यूरो /रिपोर्ट-संदीप कुमार
शिवगढ़ रायबरेली
अक्षय मेल समाचारपत्र रायबरेली
शिवगढ़/ रायबरेली
जिला कारागार से पुलिस को चकमा देकर भागने वाले 2 अभियुक्त को बुधवार को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
जानकारी के मुताबिक रंजीत कुमार पुत्र रामनरेश मजरे अतरबहिया थाना सलोन तथा शारदा प्रसाद पुत्र रामफेर निवासी शेरगढ़ पड़रिया थाना शिवगढ़ रायबरेली से क्वॉरेंटाइन बैरक से लैट्रिन का ईटा तोड़कर फरार हो गए थे। इस संबंध में अधीक्षक जिला कारागार की तहरीर पर थाना कोतवाली में मुअसं503/धारा 224 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया था। घटना की सूचना पर तत्काल पुलिस अधीक्षक रायबरेली द्वारा जिला कारागार का निरीक्षण कर, अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों को गठित कर दिया गया था।शिवगढ़ अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार यादव, उपनिरीक्षक रामकृपाल, उप निरीक्षक अनिल कुमार शर्मा, आरक्षी हरिशंकर सरोज, दीपक कुमार उपस्थित रहे।
शिवगढ़ थाना अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि जगह जगह अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु मुख़बिरों को लगा दिया गया था वही मुखबिर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शारदा प्रसाद को बहादुर नगर गांव के पास नहर की पुलिया से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

0 टिप्पणियाँ