62 धान क्रय केन्द्रों की सूची अनुमोदित
धान क्रय केन्द्र शासन के निर्देशों के अनुरूप करें कार्यवाही: वैभव
नीलम ब्यूरो दैनिक अक्षय मेल समाचारपत्र रायबरेली
रायबरेली 04 सितम्बर 2020
खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 के लिए किसानों से सीधे धान क्रय किये जाने और उन्हें न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ दिलाये जाने हेतु जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने 62 धान क्रय केन्द्र का अनुमोदित किये गये है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये है कि खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में किसानों से सीधे धान को क्रय कर उन्हें न्यूनतम समर्थन मूल्य लाभ दिलाने की आवश्यक कार्यवाहियां पूरी कर इस सन्दर्भ में प्रचार-प्रसार आदि कर किसानों की सुख-सुविधाओं की व्यवस्था इलेक्ट्रानिक कांटा, नमी मापक केन्द्र आदि की व्यवस्था धान क्रय केन्द्रों पर रखे। उन्होंने कोविड-19 कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत रखते हुए समुचित कार्यवाही व किसानों के लिए समुचित व्यवस्था की जाये।
धान क्रय केन्द्र में खाद्य विभाग के 12 आवश्यक वस्तु निगम के 08, यूपी एग्रो0 के 04, पी0सी0एफ0 के 33 तथा भारतीय खाद्य निगम के 02, उपभोक्ता सहकारी संघ के 03 कुल 62 धान क्रय केन्द्रों की सूची अनुमोदित कर दी गई है। सभी तहसील के सभी विकास खण्डों में निर्धारित स्थानों पर धान क्रय केन्द्र संचा.लित किये जायेंगे। जिसमें खाद्य विभाग के 12 - रायबरेली मण्डी, अमांवा, हरचन्दपुर, महराजगंज उप मण्डी, शिवगढ़, लालगंज मण्डी, ऊँचाहार, डलमऊ, सलोन मण्डी, डीह, छतोह तथा आवश्यक वस्तु निगम के 08- अमावां, हरचन्दपुर, सतांव, महराजगंज उप मण्डी, शिवगढ़, डलमऊ, सलोन मण्डी, छतोह धान क्रय केन्द्र अन.ुमोदिय किये गये है।
इसी प्रकार यूपी एग्रो0 के 04 - हरचन्दपुर, मूंगताल महराजगंज, शिवगढ़, व सलोन, पी0सी0एफ0 के 33 - सा0स0स0 रतन्सीपुर, खुरैहटी गोंदवारा, उत्तरपारा, दुसौती, लोधवामऊ, रसेहता, चन्दापुर, कोन्सा, कसरावां, कलुईखेड़ा, मलकेगांव, ऊँचाहार, रामसाण्डा, दौलतपुर उड़वा, घुरवारा, राधाबालमपुर, सांई, धरई, नसीराबाद, छतोह, बारा नं0 1 डी0सी0डी0एफ0 रायबरेली एट लोधवारी व रहवां अचलेहश्वर, गढ़ी, गंगागंज एट शोरा, महाराजागंज, बन्नावां, बन्नामऊ, पटेरवा, डलमऊ, मधवापुर, भारतीय खाद्य निगम के 02- रायबरेली मण्डी, पहरेमऊ, उभोगता सहकारी संघ के 03- क्रय विक्रय सहकारी समिति लि0 मण्डी, यू0पी0एस0एस0 कचैदा, यू0पी0एस0एस0 मिश्र का पुरवा धान क्रय केन्द्र हेतु स्थापित किये गये है।

0 टिप्पणियाँ