5 सितंबर शिक्षक दिवस पर विशेष 
शिक्षा के क्षेत्र नई अलख जगा रहे हैं- शिक्षक बृजेश यादव 

     दिव्यांग बच्चों के लिए द्रोणाचार्य से कम नहीं हैं शिक्षक बृजेश यादव 


नीलम ब्यूरो दैनिक अक्षय मेल समाचारपत्र रायबरेली 




रायबरेली डीह : जहां आज समूचा देश कोरोना जैसी महामारी से जूझ रहा है वहीं  बच्चों को गुणवत्ता परक व प्रभावशाली शिक्षा देना कुछ अजीब सा लगता है,  लेकिन शिक्षा के क्षेत्र नवाचार हेतु अपनी अलग अलग कार्यशैली के रूप में कार्य करने वाले वैसे तो जनपद में कई शिक्षक हैं  लेकिन उनमें  से एक हैं जिला बेसिक शिक्षा विभाग की समेकित शिक्षा इकाई के विकास खंड डीह  में कार्यरत  विशेष शिक्षक बृजेश यादव जो अपने दिव्यांग बच्चों को वाट्सप ग्रुप के साथ ही ,  पूर्व वर्षों की भांति आज भी दृष्टिहीन बच्चों को फोन कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भी शिक्षा देकर जो ज्ञान अर्जित कराया है उसे जो कोई भी देखता व सुनता है वह दंग रह जाता है, इस शिक्षक की इस लगन व परिश्रम को देखकर साथी शिक्षक भी इनसे बहुत प्रभावित रहते हैं।  इसी लिए इनके सहकर्मी शिक्षक इन्हे मोबाइल गुरु के नाम से पुकारते हैं । यह शिक्षक मूल रूप से ग्राम पूरे भितरी पोस्ट खुरहटी जनपद रायबरेली का निवासी है, इनके पिता विश्राम यादव भी पेशे से शिक्षक थे जो वर्ष 2014 में सेवानिवृत्त हो चुके हैं शिक्षक  ने बताया कि मेरे प्रेरणा श्रोत मेरे पिता जी हैं , शिक्षक बृजेश यादव  ने बताया कि दिव्यांग बच्चे बहुत प्रतिभाशाली होते हैं उन्हें केवल प्रेम व स्नेह के साथ सही मार्गदर्शन की आवश्यकता होती है, 
 इस शिक्षक ने यह साबित कर दिखाया हैँ कि  "मंजिलें उन्हें मिलती है जिनके सपनों में जान होती है, पंखों से नहीं हौसलों से उड़ान होती है,
                 क्रासर :
कम्प्यूटर से भी तेज हैं इनके दिव्यांग बच्चे 

 इनके कई  दिव्यांग बच्चे किसी भी प्रश्न का उत्तर सेकेंडों में देने को तैयार रहते हैं, शिक्षक ने अपने इन दिव्यांग बच्चों को हर विषय में निपुण बनाने का प्रयास किया है,  ग्राम पीढ़ी पोस्ट दोहरी निवासी दीपक यादव  पुत्र बृजलाल की योग्यता से प्रभावित होकर पूर्व जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री ने इस बच्चे को देजीप्लेयर , ब्रेलर आदि शिक्षण  सहायक सामग्री देकर सम्मानित किया था। 
               क्रासर :
अब तक कई सम्मानों से नवाजे जा चुके हैं शिक्षक बृजेश यादव 

      इस शिक्षक की मेहनत व लगन को देखते हुए शिक्षक को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी द्वारा , राजस्थान के दिव्यांग आयुक्त पन्ना राम पुरोहित, विधान सभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित द्वारा सामाजिक चेतना सम्मान 2017,  सद्भाव संगम सेवा समिति द्वारा जनपद गौरव सम्मान 2018 ( सूर्य कुमार शुक्ला पूर्व डी. जी. पी. होमगार्ड्स विभाग ) जिला अधिकारी रायबरेली, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा,  उप जिलाधिकारी सलोन सहित कई अन्य पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ