फूलपुर में जिला सहकारी बैंक मे अध्यक्ष पद निर्विरोध घोषित

फूलपुर में जिला सहकारी बैंक मे अध्यक्ष पद निर्विरोध घोषित

विपक्षियों द्वारा हंगामा खड़ा करने पर पुलिस ने की घेराबंदी


 दैनिक अक्षय मेल  समाचार प्रयागराज

 संवाददाता --- शिव कुमार यादव

 फूलपुर जिला सहकारी बैंक फूलपुर शाखा पर अध्यक्ष पद हेतु गत 26 अगस्त को तीन नामांकन दाखिल किए गए थे निर्वाचन अधिकारी तहसीलदार फूलपुर को नामित किया गया था कुल 3 लोग वीरेंद्र बहादुर सिंह (भाजपा )तथा दो निर्दलीय विमला सिंह एवं देवेंद्र बहादुर सिंह द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किया गया था कल तक सब कुछ वैध एवं ठीक-ठाक था आज सुबह निर्वाचन अधिकारी तहसीलदार फूलपुर ने नोटिस बोर्ड पर एक आदेश चस्पा कर वीरेंद्र सिंह को निर्विरोध चुनाव जीतने का फैसला सुनाया जिससे तमाम उम्मीदवारों में हड़कंप मच गया तहसीलदार एवं एसडीएम से मिलना चाहते थे परंतु  वे आउट ऑफ स्टेशन थे इससे पहले की बैंक शाखा पर कोई हंगामा खड़ा हो वहां भारी पुलिस फोर्स बुला ली गई इससे गहरा हुआ हंगामा करने वाले यहां से खिसक लिए इस संबंध में अनूप सिंह पुत्र तेजप्रताप सी ने बताया कि हम लोग अब कोर्ट का सहारा लेंगे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ