कोरोना संकटकाल में नही भुलाया जा सकता एंबुलेंस कर्मचारियों का योगदान

कोरोना संकटकाल में नही भुलाया जा सकता एंबुलेंस कर्मचारियों का योगदान

⚫️ कोरोना संकटकाल में वरदान साबित हो रही 108/102 एंबुलेंस सेवा

नीलम ब्यूरो/रिपोर्ट- संदीप कुमार,दैनिक अक्षय मेल समाचारपत्र रायबरेली




शिवगढ़ रायबरेली
कोरोना वायरस कोविड 19 के संकट काल में में डॉक्टर स्वास्थ्य करेंगे पुलिसकर्मी, अधिकारी, कर्मचारी, कर्मचारी, अधिकारी, कर्मचारी, कर्मचारी कोरोना योद्धा बनकर पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ कर्तव्य पथ पर अडिग रहकर अपना कर्तव्य निभाते हुए जन सेवा का कार्य कर रहे हैं किंतु कोरोना वायरस के विरुद्ध लड़ी जा रही जंग एंबुलेंस कर्मचारियों के बिना एकदम अधूरी है। कोरोना संकटकाल में मरीजों को सबसे पहली प्रतिक्रिया एंबुलेंस कर्मचारियों द्वारा ही दिया जाता है और सुरक्षित उचित अस्पतालों तक पहुंचाया जाता है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ का निरीक्षण करने पहुंचे जिला प्रभारी आशीष मिश्रा विकास पटेल ने बताया कि जनपद में एएमएल की 4 एंबुलेंस एंबुलेंस और 108 की 20 एंबुलेंस करोना पॉजिटिव मरीज को ले जाने के लिए तैयार हैं। प्राइमरी कांटेक्ट मरीज को सैंपल हेतु निर्धारित स्थानों पर ले जाने के लिए सभी सीएचसी पर एक-एक 108 एंबुलेंस तैनात की गई है जिसमें मरीजो को परीक्षण के लिए तत्काल निर्धारित स्थान पर ले जाया जाता है। विश्वकर्मा, अखिलेश मिश्रा, सूर्यभान, अमित दिवाकर ,अनिल, दीपक, क्रांति कुमार आदि कर्मचारी दिन रात ड्यूटी कर अपना कर्तव्य निभा रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ