ग्रामीणों ने बंधे पर फ़ेका सड़ा आलू


अक्षय मेल समाचार

मनीष कुमार यादव




सगडी।आजमगढ़

सगड़ी तहसील क्षेत्र के घाघरा से बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में मुख्यमंत्री आपदा राहत पैकेट का वितरण किया जा रहा है जिसमें राहत पैकेट में 10 किलो आलू दिया जा रहा है किंतु 2 दिन पूर्व आलू की पैकेट देवारा इस्माइलपुर में वितरण में सड़ा बांटा गया जिसकी शिकायत उपजिलाधिकारी सगड़ी अरविंद कुमार से की गई त्वरित रूप से उप जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से सड़ा आलू के न प्रयोग करने की हिदायत दी और पुनः दोबारा आलू दिलवाने का आश्वासन दिया।
देवारा इस्माइलपुर के ग्रामीणों के द्वारा बंदे पर कई दर्जन व्यक्तियों के द्वारा सड़ा आलू फेंक दिया गया है।
वही सगड़ी तहसील दार बृजेश पाठक ने बताया कि अब स्थानीय बाजार से ही आलू की खरीद कर वितरण कराया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ