नेटवर्क बाधित होने से ऑनलाइन पढ़ाई मेंहो रही समस्या छात्र और अविभावक परेशान
अक्षय मेल समाचार
मनीष कुमार यादव
बिलारमऊ आजमगढ़ फूलपुर तहसील के बिलारमऊ क्षेत्र में बी एस एन एल सहित अन्य कंपनियों का नेटवर्क आए दिन ध्वस्त रहने से उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बीएसएनएल का टावर तो काफी दिनों से बंद पड़ा है अधिकारियों के आश्वासन के बावजूद भी कुछ नहीं हो रहा अधिकारी मौन है वहीं अन्य कम्पनियों के नेटवर्क न रहने से जहां छोटे बच्चों की आनलाइन पढ़ाई कराईं जा रही है नेट न चलने से अभिभावक भी परेशान हो रहे हैं एक तरफ कोरोनावायरस से विद्यालय बन्द चल रहे हैं आनलाइन पढ़ाई हो रही है वहीं मोबाईल में नेटवर्क ही नहीं है जिससे बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है। वहीं बच्चों के अभिभावक व
उपभोक्ता व्यवसायियों ने बिलारमऊ के आसपास में लगे बीएसएनएल एअरटेल वोडाफोन जिओ में नेटवर्क न रहने से परेशान हैं।
क्षेत्र के इन्दराज रामसिंग राहुल सुरेन्द्र सन्दीप अनिल इन्द्र कुमार शिवा इत्यादि ने कहा मोबाईल की रिचार्ज तो बराबर करानी पड़ रही है लेकिन सभी कम्पनियों के नेटवर्क फेल चल रहे हैं कभी आता है फिर गायब हो जाता है नेट नहीं चल रहा है।
अभिभावक इन्द्र कुमार राहुल इन्द्र राज ने कहा सबसे जरूरी इस समय बच्चों की आनलाइन पढ़ाई हो रही है नेट नहीं चल रहा है जिससे बच्चे परेशान हो रहे हैं।
उपभोक्ताओं ने
अविलंब नेटवर्क सही करने के लिए विभाग के उच्चाधिकारियों से मांग की जिससे बच्चों की भविष्य को देखते हुए जल्द से जल्द क्षेत्र में बाधित चल रहे नेटवर्क को सही करवाने की मांग की है।
0 टिप्पणियाँ