याद किए गए जनेश्वर मिश्र
दैनिक अक्षय मेल समाचार प्रयागराज
रिपोर्टर महमूद अहमद
फूलपुर फूलपुर से सांसद रहे जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि पर फूलपुर के बाबूपुर में सौरभ यादव के आवास पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर सात बार केंद्रीय मंत्री रहे जनेश्वर मिश्र के जुझारू स्वभाव एवं फूलपुर क्षेत्र का मान सम्मान बढ़ाने के प्रति याद किया गया सपा नेता नसरुद्दीन राइन ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार में पेट्रोलियम राज्यमंत्री के पद पर रहते हुए फूलपुर के विकास का सदैव ध्यान रखना सौरभ यादव ने प्रखर समाजवादी छोटे लोहिया के नाम से मशहूर जनेश्वर जी के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि फूलपुर की जनता पर अमिट छाब छोड़ने वाले मिश्रा जी अमर रहे कार्यक्रम में फिरोज राइन सुजीत यादव संदीप पाल सर्वेश यादव परवेज आलम अवैस आदि मौजूद रहे
0 टिप्पणियाँ