चारों ओर उल्लास, कहीं कीर्तन और सुंदरकांड का पाठ, कहीं बंटी मिठाई
शुकुल बाजार अमेठी ।अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन का अनुष्ठान हो गया। घरों से लेकर धर्म स्थलों तक मानस का पाठ किया गया। विकासखंड के क्षेत्रों में भी श्रीराम मंदिर निर्माण के शिलान्यास को लेकर काफी उत्साह रहा।
क्षेत्र मे जहां कहीं-कहीं सुंदर कांड का पाठ किया गया। वहीं कस्बे से लेकर गांव तक मिठाई बांटने का नजारा देखा गया। राम मंदिर भूमि पूजन करीब 500 वर्षों से ज्यादा की प्रतीक्षा के बाद भगवान श्री राम की जन्मभूमि पर उनका मंदिर निर्माण शुरू हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को मंदिर निर्माण का भूमि पूजन किया यह संपूर्ण सनातन समाज के लिए गौरव और हर्ष का विषय है। इस ऐतिहासिक घड़ी पर पूरा देश जश्न में डूबा हुआ था। विकासखंड शुकुल बाजार के ग्रामीण क्षेत्रों मे भी उल्लास का माहौल रहा। हर कोई अपने अपने अंदाज में जश्न मना रहा था।

0 टिप्पणियाँ