लगभग ढाई लाख कीमत की स्मैक के साथ तीन अभियुक्तों को बछरावां पुलिस ने किया गिरफ्तार, दो अपराधी फरार



लगभग ढाई लाख कीमत की स्मैक के साथ तीन अभियुक्तों को बछरावां पुलिस ने किया गिरफ्तार, दो अपराधी फरार

नीलम ब्यूरो/रिपोर्ट शिवम्
दैनिक अक्षय मेल समाचारपत्र रायबरेली


बछरावां/रायबरेली: बछरावां पुलिस टीम द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान तीन अभियुक्तों को 24 ग्राम स्मैक के साथ  बुलेट नंबर यूपी 33 DJ 7145, पल्सर नंबर यूपी 33 AZ 5467 के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।  
 बछरावां  थाना क्षेत्र अंतर्गत हरदोई नहर पुलिया के पास लक्ष्मी फिलिंग सेंटर चिलौली में वाहन चेकिंग के दौरान कुछ संदिग्ध लोग नजर आए, जिन की तलाशी के दौरान 24 ग्राम स्मैक प्राप्त हुई। जिन्हे गिरफ्तारकर सम्बन्धित धाराओं अपराध संख्या 168,169,170/2020 धारा 8/20 एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए जेल भेंज दिया गया है।
 शिव गोविंद सिंह पुत्र सतनाम सिंह निवासी ग्राम पूरे पहलवान सिंह मजरे सिरसा थाना शिवरतनगंज जनपद अमेठी, हरीश प्रताप सिंह पुत्र सतनाम सिंह निवासी पुरे पहलवान सिंह मजरे सिरसा थाना शिवरतन सिंह जनपद अमेठी, सूर्य प्रकाश मिश्रा पुत्र हरि किशोर मिश्रा निवासी ग्राम गडकरी मजरे समरौता थाना शिवरतनगंज जनपद अमेठी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं श्याम सुंदर पुत्र शिव शंकर सिंह निवासी ग्राम पूरे पहलवान सिंह मजरे सिरसा थाना शिवरतनगंज जनपद अमेठी, अभिषेक तिवारी उर्फ अरुण पुत्र अज्ञात निवासी अग्यात थाना शिवरतन गंज जनपद अमेठी मौके से फरार होने में कामयाब रहे।
      अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में थाना अध्यक्ष राकेश सिंह, उप निरीक्षक अनिल यादव, हेड कांस्टेबल तौसीफ खान,  कान्सटेबिल ज्ञानेंद्र तिवारी, उदित राणा, साजन कादियान की महत्तवपूर्ण भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ