बूथ इस्तरिय कार्यकर्ताओं का समाजवादी पार्टी हमेशा करेगी सम्मान: पूर्व विधायक रामलाला अकेला
गांव गांव पदयात्रा करके बूथ इस्तारिय संगठन को मजबूती प्रदान कर रहें है पूर्व विधायक
नीलम ब्यूरो/रिपोर्ट शिवम् पटेल
दैनिक अक्षय मेल समाचारपत्र रायबरेली
बछरावां रायबरेली
समाजवादी पार्टी को बूथ इस्तर से मजबूती प्रदान करने के लिए बछरावां के पूर्व विधायक रामलाल अकेला ने ग्रामसभा थुलेंडी सहित अन्य सेक्टरो का दौरा किया,इस दौरान नए लोगों को भी पार्टी से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया साथ ही पार्टी की नीतियों व समाजवादी सरकार के द्वारा पूर्व में कराए गए विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया गया व समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाने का कार्य किया।।
इस मौके पर ग्राम प्रधान राजू रायनी, संजय शुक्ला जी,गोलू रायनी, अनुज राणा व अन्य समाजवादी पार्टी के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ