ईद उल अजहाः बकरीद पर घरों में पढ़ी गई नमाज, कोरोना वायरस के खात्मे के लिए मांगी दुआ
शुकुल बाजार अमेठी कोरोना काल में ईद उल अजहा (बकरीद) का त्योहार सादगी के साथ मनाया गया। शुकुल बाजार क़स्बे में लोगों ने ईद की नमाज अपने अपने घरों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए अदा की। प्रमुख मस्जिदों में मस्जिद इंतजामिया कमेटियों के लोग ने ही नमाज अदा की ओर सभी ने अपने मुल्क से कोरोना वायरस के खात्मे के लिए दुआ मांगी। तथा सुरक्षा के मद्देनजर मस्जिदों के बाहर पुलिस फोर्स तैनात रही।कुर्बानी के पर्व ईद-उल-अजहा सादगी से मनाया गया। लोगों ने घरों मेें ही नमाज पढ़ी। ईदगाह में कुछ नमाजियों ने नमाज पढ़ी, लेकिन इस दौरान सामाजिक दूरी का पालन किया गया। एक दूसरे के गले लगकर बकरीद की शुभकामनाएं दी।कोरोना संकटकाल के मद्देनजर धर्मगुरुओं ने समुदाय के लोगों से घरों में नमाज अदा करने की अपील की। साथ ही कुर्बानी के समय भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने को कहा है। कोरोना संक्रमण के चलते ईद मनाते हुए खास सावधानी बरतें। मास्क का प्रयोग करें और कुर्बानी के समय भीड़ न लगाएं। कुर्बानी खुले में न करें।

0 टिप्पणियाँ