प्रभारी राकेश सिंह के नेतृत्व में दो पहिया वाहनों के साथ पूरे नगर में किया गया फ्लैग मार्च
ड्रोन कैमरा की निगरानी में की गई नमाज अदा
बछरावां रायबरेलीआगामी त्योहारों को मद्दे नजर रखते हुए कोतवाली प्रभारी राकेश सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार शाम को दो पहिया वाहनों से फ्लैग मार्च किया गया।साथ ही शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई बताते चलें कि आगामी दिनों में समुदाय के दोनों महत्वपूर्ण त्यौहार है।ऐसे में शांति व्यवस्था बनाए रखना महत्वपूर्ण है फ्लैग मार्च द्वारा अराजक तत्वों को निर्देश दिया गया है कि अराजकता पर किसी भी दशा में बख्शा नहीं जाएगा।त्योहारों को शांति पूर्ण ढंग से मनाए ऐसे में कोई अफवाह व घटना को अंजाम ना दें।जिससे आपसी भाईचारा खराब हो।सोशल मीडिया पर भी कड़ी निगरानी रहेगी।वहीं आज थुलेंडी ईदगाह में कोरोना महामारी व लॉक डाउन के दौरान सोशल डिस्टेनसिंग का पालन करते हुए शासन की गाइड लाइन के अनुसार ईदगाह में चन्द लोगों में ही ईद नमाज अदा की गई।साथ ही ड्रोन कैमरे से पूरे क्षेत्र की निगरानी की गई।वैश्विक महामारी covid19 के कारण सामूहिक रूप से नमाज़ नहीं अदा की गई, सभी लोगो ने अपने अपने घरों में नमाज़ अदा की।ईद का त्यौहार खुशी मेल मिलाप का संदेश लेकर आता है। खुशियों का यह त्यौहार सामाजिक एकता को मजबूत करने के साथ ही आपसे भाईचारे की भावना को बढ़ाता है। तथा अमन चैन और सौहार्द का संदेश देता है।महाराजगंज सीओ राघवेंद्र चतुर्वेदी, बछरावां एसओ राकेश सिंह,थुलेंडी चौकी इंचार्ज अनिल कुमार सिंह के साथ भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात रहे।

0 टिप्पणियाँ