ऋण वितरण एवम वसूली में जिले में टॉप पर रही समिति में लटक रहा ताला
यूरिया के लिए दर दर भटक किसान कॉपरेटिव में लगा रहता है ताला
तिलोई तहसील के सेमरौता स्थित साधन सहकारी समिति के वार्षिक अधिवेशन में ऋण वितरण और वसूली में पहला स्थान मिला था लेकिन कुछ ही समय मे जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही से समिति पर ताला लटक गया। किसान खाद बीज और नगदी के लिए दर दर भटक रहा है।
बीते वर्ष 2019 के माह नवम्बर में समिति का वार्षिक अधिवेशन हुआ था जिसमे सेमरौता साधन सहकारी समिति को जनपद में सर्वश्रेष्ठ समिति का खिताब मिला था। इस समिति ने 1 करोड़ रुपयों का ऋण वितरण कर 96 लाख रुपयों की रिकार्ड वसूली भी की थी। वार्षिक अधिवेशन में समिति से जुड़े सभी जिम्मेदारों का सम्मान हुआ लेकिन 6 माह के अंदर ही समिति पर ग्रहण लग गया। साधन सहकारी समिति के सचिव रहे राम बहादुर सिंह इसी वर्ष जनवरी में सेवानिवृत्त हो गए थे। अधिकारियों ने सेमरौता समिति को चलाने के लिए फूला ग्राम सभा मे तैनात सचिव राम नेवाज को अतरिक्त प्रभार दे दिया। प्रभार देने के बाद
अधिकारियों ने मुनासिब नही समझा कि सेमरौता समिति का ताला खुल भी रहा है या नही। धान की फसल को इस समय खाद की प्रबल आवश्यकता है लेकिन समिति में ताला बंद होने से किसानों को मायूस होकर लौटना पड़ रहा है।
तिलोई तहसील की साधन सहकारी समिति सेमरौता में लटक रहा ताला
तिलोई अमेठी से शिव बरन यादव की रिपोर्ट


0 टिप्पणियाँ