7 सितंबर को मनाई जाएगी जननायक पूर्व सांसद स्वर्गीय मित्रसेन यादव की पांचवी पुण्यतिथि
कार्यक्रम की तैयारियों के लिए पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव ने संभाली कमान
किसान इंटर कॉलेज कल्याणपुर में बाबूजी के शुभचिंतकों व पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न
तीन बार सांसद व 6 बार विधायक रह चुके हैं पूर्व सांसद स्वर्गीय मित्रसेन यादव
किसान इंटर कॉलेज कल्याणपुर स्थित जननायक समाधि स्थल पर होगा कार्यक्रम
पूर्व मंत्री श्री यादव ने दी जिम्मेदार कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम सफल बनाने की जिम्मेदारी
अक्षय मेल समाचार।
विजय कुमार यादव।
मिल्कीपुर/अयोध्या।
जनपद फैजाबाद ही नहीं पूरे पूर्वांचल की राजनीति के धुरी रहे पूर्व सांसद स्वर्गीय मित्रसेन यादव की पांचवी पुण्यतिथि 7 सितंबर को किसान इंटर कॉलेज कल्याणपुर स्थित जननायक समाधि स्थल पर मनाई जाएगी ।इसके लिए उनके
राजनीतिक वारिस पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव ने कमान संभाल ली है। पूर्व मंत्री श्री यादव ने पूर्व सांसद के शुभचिंतकों व पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक किसान इंटर कॉलेज कल्याणपुर में आयोजित की जिसमें 7 सितंबर को होने वाली जननायक पूर्व सांसद स्वर्गीय मित्रसेन यादव की पांचवी पुण्य तिथि कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया ।
पूर्व सांसद स्वर्गीय मित्रसेन यादव का निधन 7 सितंबर 2015 को हो गया था। उनके अंतिम संस्कार में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी शामिल हुए थे ।वह उस समय बीकापुर विधानसभा से
विधायक थे ।वे फैजाबाद लोकसभा से तीन बार सांसद व मिल्कीपुर से 5 बार व बीकापुर से एक बार विधायक विधायक चुने गए थे। पूर्व सांसद स्वर्गीय मित्रसेन यादव राजनीत के धुरंधर खिलाड़ी थे। जिन्होंने 1977 से 2015 तक अपने राजनीतिक कैरियर में मिल्कीपुर से लेकर के पूर्वांचल तक अपनी राजनीति का डंका बजाया । जिला पंचायत सदस्य, ब्लाक प्रमुख से लेकर विधायक बनाने तक की क्षमता पूर्व सांसद स्वर्गीय मित्रसेन यादव के राजनीतिक कौशल में भरी पड़ी थी ।
विधायक थे ।वे फैजाबाद लोकसभा से तीन बार सांसद व मिल्कीपुर से 5 बार व बीकापुर से एक बार विधायक विधायक चुने गए थे। पूर्व सांसद स्वर्गीय मित्रसेन यादव राजनीत के धुरंधर खिलाड़ी थे। जिन्होंने 1977 से 2015 तक अपने राजनीतिक कैरियर में मिल्कीपुर से लेकर के पूर्वांचल तक अपनी राजनीति का डंका बजाया । जिला पंचायत सदस्य, ब्लाक प्रमुख से लेकर विधायक बनाने तक की क्षमता पूर्व सांसद स्वर्गीय मित्रसेन यादव के राजनीतिक कौशल में भरी पड़ी थी ।
रविवार को किसान इंटर कॉलेज कल्याणपुर में कार्यक्रम आयोजन की तैयारियों को लेकर के एक बैठक चौधरी महेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता व धर्मपाल यादव के संचालन में संपन्न हुई ।
बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव ने कहा कि बाबू जी ने अपना पूरा जीवन गरीबों, मजदूरों ,शोषित ,पीड़ित और समाज की अंतिम कड़ी को आगे बढ़ाने में लगा दिया था उन्हीं के रास्ते पर चलकर मैं भी समाज की सेवा करता रहूंगा । बैठक में पूर्व मंत्री श्री यादव ने जिम्मेदार कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम सफल बनाने की जिम्मेदारी भी सौंपी। पूर्व मंत्री श्री यादव के बड़े पुत्र अंकुरसेन यादव ने कहा कि हम युवाओं को भी बाबूजी के संघर्षों से प्रेरणा लेकर ही काम करना चाहिए। इसके लिए युवाओं को जागरूक करने के साथ साथ उनके पूर्वजों के संघर्ष को भी याद दिलाने की जरूरत है ।
इससे पहले अब तक पूर्व सांसद स्वर्गीय मित्रसेन यादव की पुण्यतिथि कार्यक्रम चार बार आयोजित किया गया है । पुण्य तिथि कार्यक्रमों में दो बार नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी, एक बार कैबिनेट मंत्री शैलेंद्र यादव उर्फ ललई व पूर्व सांसद बालकुमार पटेल तथा एक बार कैबिनेट मंत्री राममूर्ति बर्मा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में बाबू जी की पुण्यतिथि में शामिल हो चुके हैं । हर वर्ष की भांति पिछले वर्ष भी बाबूजी के संघर्षों के साथियों को पूर्व मंत्री श्री यादव ने सम्मानित किया था। साथ ही विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद कुमार यादव की तरफ से हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षाओं में सर्वाधिक अंक पाने वाले प्रथम, द्वितीय व तृतीय श्रेणी के बच्चों व उनके अभिभावकों को साइकिल देकर सम्मानित किया था।
बैठक को सपा वरिष्ठ नेता राम कुमार अवस्थी, ब्रह्मानंद यादव, जिला पंचायत के सदस्य साहब लाल यादव, पूर्व प्रमुख राम प्रगट रावत, सपा युवा नेता आनंद सिंह मिंटू, प्रमुख प्रतिनिधि राम लल्लन कोरी, प्रधान संघ अध्यक्ष रणधीर यादव, वरिष्ठ नेता सुरेश इंसान, पूर्व जिला पंचायत सदस्य उदयराज यादव, प्रधान अमजद अली, प्रधान लाइक अहमद, शब्बीर अली, बाबूराम यादव , ,अनिल विश्वकर्मा, दूधनाथ कनौजिया ,अखिलेश यादव सहित अनेक लोगों ने संबोधित किया ।




0 टिप्पणियाँ