गोमती मित्रों की कोशिश अब रंग ला रही है,,जनता भी इसको समझ पा रही है
दैनिक अक्षय मेल समाचार
सुल्तानपुर-गोमती मित्र मंडल द्वारा विगत आठ वर्षों से लगातार सीताकुंड धाम पर किए जा रहे स्वच्छता जागरूकता श्रमदान का असर अब पढ़ने लगा है और धाम पहुंचने वाले ज्यादातर श्रद्धालु पूरे धाम पर स्वच्छता का विशेष ध्यान रखते हैं, साथ ही नदियों में फेंकी जाने वाली पूजन सामग्री भी अब कुंड में ही डाली जाती है जिसे हर रविवार साप्ताहिक श्रमदान के दिन गोमती मित्रों द्वारा साफ किया जाता है,गोमती नदी की अविरल धारा का संकल्प गोमती मित्रों के साथ साथ सुल्तानपुर की जनता के दिलो-दिमाग पर भी छाने लगा है,,रविवार ९ अगस्त को भी प्रातः ६:०० बजे से श्रमदान शुरू हुआ और पूरे धाम परिसर को साफ किया गया,, श्रमदान प्रदेश अध्यक्ष रूद्र प्रताप सिंह मदन के नेतृत्व में संतकुमार, राम क्विंचल मौर्या,अजय वर्मा, सौरभ,अजीत,आदित्य,अनुज,ऋषि,विजय,संतोष,अभय,वासु आदि की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।


0 टिप्पणियाँ