वन माफियाओं का आतंक सागौन के पेड़ काटे

वन माफियाओं का आतंक सागौन के पेड़ काटे

अक्षयमेल समाचार

पंकज शुक्ला




बाराबंकी || मसौली अन्तर्गत सहादतगंज के निकट बैजल्लाहार के जंगल मे बीती रात लकड़ी माफियाओं ने दर्जनों सागौन के प्रतिबंधित हरे भरे कीमती पेड़ काट कर उठा ले गए।
जानकारी के मुताबिक थाना मसौली अन्तर्गत पुलिस व वन विभाग की मिली भगत से बीती रात्रि 12बजे से सुबह 5 बजे के बीच में दर्जनों सागौन के प्रतिबंधित पेड़ों को काटकर वन माफिया उठा ले गए।
 मुखबिर की सूचना पर तेजतर्रार पुलिस अधीक्षक अरविंद चतुर्वेदी के निर्देशन में थाना मसौली पुलिस व चौकी इंचार्ज सहादतगंज ने आनन फानन में मौके पर पहुंचकर  कटे पेड़ों की गिनती कराई मौके पर लगभग 10 मोटे सागौन के कटे पेड़ों की जड़ें मिली व झाड़ पतली लकड़ी बरामद हुई। सूचना पर वन संरक्षक मिश्री लाल भी मौजूद रहे। 
इस संबंध में उप क्षेत्रीय वन अधिकारी दिलीप कुमार गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया बदोसरांय क्षेत्र के लकड़ी ठेकेदार वसी कुरैशी निवासी किन्तूर, अजीमुद्दीन , गुड्डू, मुन्ना, बदोसरांय  निवासीगण पर वन अधिनियम के तहत मसौली थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया जायेगा और कड़ी से कड़ी कार्यवाही भी की जायेगी।
इस संबंध में वन रेंजर सुबोध कुमार शुक्ला ने बताया दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी मौके पर वन विभाग की टीम मौजूद है।
वन माफियाओं के द्वरा जनपद में लगातार हरियाली नष्ट करने को लेकर पर्यावरण प्रेमियों में काफी रोष व्याप्त है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ