तहसील प्रशासन ने बाढ़ पीड़ितों को वितरण किया राहत सामग्री
पंकज शुक्ला
रामसनेहीघाट / बाराबंकी रामसनेहीघाट पूरेडलई के निकट घाघरा नदी का जल स्तर बढ़ने से लोगों को मुसिबत का सामना करना पडता है लोगो की फसल पानी मे डूब जाने के कारण किसानों का काफी नुकसान भी हुआ लेकिन तहसील प्रशासन लगातार बाढ़ पीडित को लगातार राहत सामग्री पहुचा रहे हैं एक तरफ लोग कोरोना वैश्विक महामारी से जूझ रहे हैं है वही हर साल बाढ़ का सामना करना पड़ता है जिससे काफी संघर्ष करना पड़ता है लोगो को भोजन से लेकर अन्य सामग्री के लिए बांध पर लेने जाना पड़ता हैं कुछ लोग अपना घर छोड़ कर बंधे पर रहते हैं जिससे उन लोगो को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता हैं ये सभी समस्याओं को देखते हुए तहसील प्रशासन द्वारा लगातार लोगो हर प्रकार खाने पीने की सुविधा मुहैया कराई गयी, वही तहसीलदार तपन मिश्रा की भी काफी सराहना की जा रही तहसीलदार की मौजूदगी 900 बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरण किया गया


0 टिप्पणियाँ