गड्ढों में तब्दील हुई सड़क से बना रहता है दुर्घटना का अंदेशा

गड्ढों में तब्दील हुई सड़क से बना रहता है दुर्घटना का अंदेशा 


शुकुल बाजार अमेठी ।प्रदेश सरकार भले ही सड़कों की मरम्मत व गड्ढामुक्त करने के लिए क्यों न संवेदनशील हो लेकिन अफसरों की कार्यशैली से उसकी मंशा परवान नहीं चढ़ पा रही है। विकासखंड की सड़कों का कोई फुरसाहाल नहीं रानीगंज रोड या इन्होंने रुदौली मार्ग हो सब की स्थिति दयनीय बनी हुई है। सभी मार्गों की सड़कें तरह से गड्ढों में तब्दील हो गई है। जिससे राहगीरों का पैदल चलना दुश्वार हो गया है। बारिश से गड्ढों में पानी भरा हुआ है। जिससे उसकी गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल है। आए दिन राहगीर गड्ढों में फंसकर चोटहिल हो रहे हैं लेकिन अफसरों तक उनकी पीड़ा नही पहुंच पा रही है। जनप्रतिनिधि भी आवाज उठाना मुनासिब नहीं समझ रहे हैं।

 क्या कहते हैं क्षेत्रवासी 

जैनम गंज कस्बा वासियों का कहना है कि जैनम गंज से शुकुल बाजार मार्ग  लगभग 8किलोमीटर लंबी सड़क जगह-जगह गड्ढों में तब्दील हो गई है। इस मार्ग से प्रतिदिन हजारों लोगों  आवागमन होता है। आए दिन राहगीर गड्ढों की गहराई का अंदाजा न लगा पाने के कारण गिरकर चोटहिल हो रहे हैं। वही इन्हौना मार्ग मवैया चौराहा निवासी लोगों का  कहना है की सड़क पर जलभराव होने के कारण उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। और लोगों ने बताया की अंबेडकर चौराहे व कटरा तिराहे पर  हुए सड़क गड्ढों में गिट्टी डलवा दी है। सड़कों का निर्माण न होने से लोगों को काफी दिक्कतें हो रही है। सड़क की हालत देखकर चौपहिया चालक भी आने-जाने से कतराते है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ