बैंकों में शारीरिक दूरी का पालन कराना बना चुनौती
शुकुल बाजार अमेठी। कोरो ना संक्रमण को रोकने के लिए शारीरिक दूरी की बात बैंकों के लिए एक मजाक बनकर रह गई है। चाहे महिला जनधन गरीब मजदूरों के खाते में भेजी गई रकम हो या व्यापारी वर्ग निजी खातेदार जमा निकासी के लिए बैंक पहुंच रहे लोग शारीरिक दूरी का उल्लंघन कर रहे हैं। पुलिस की निष्क्रियता भी लाक डाउन के दौरान बरती जाने वाली इस सावधानी की बात को नजरअंदाज कर रही है। लॉक डाउन के दौरान लोगों को दिक्कत ना हो इसके लिए बैंकों को सुबह 10:00 से शाम 4:00 बजे तक खोलने का आदेश दिया गया है। बैंकों को भी शारीरिक दूरी बनाए रखकर लेनदेन करने के निर्देश दिए गए हैं लेकिन इसका सही ढंग से पालन नहीं किया जा रहा है। लॉक डाउन के दौरान बैंकों की तरफ जा रही भीड़ एवं जमा लोगों की कतारें लॉक डाउन के लिहाज से अच्छा संकेत नहीं दिखाई दे रहा है। रुपए निकलवाने के लिए लोग बिना दूरी बना ही लाइनों में लगे रहे। क्षेत्र के प्रबुद्ध जनों ने यह विनाशकारी महामारी रोकने के लिए तथा लॉक डाउन को सफल बनाने के लिए डीएम अमेठी से मांग की है।
माक्स है और न ग्लैब्स शारीरिक दूरी ताक पर
कोरोनावायरस को फैलने से रोकने के लिए तमाम एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए हैं। सभी विभागों को इसका पालन करना है। ताकि हर कोई सुरक्षित रहे मगर विकासखंड में कुछ विभागों में इसका पालन नहीं हो रहा है खुलेआम कर्मचारियों संघ दूसरों की जान को भी खतरे में डाला जा रहा है। स्थानीय बुद्धिजीवियों ने कहा सरकार द्वारा एहतियातन शारीरिक दूरी की जो अपील की जा रही है उसका भी कोई पालन होता नजर नहीं आया।

0 टिप्पणियाँ