ऑटो और बाइक की टक्कर ऑटो चालक ने बाइक सवार को किया घायल

ऑटो और बाइक की टक्कर ऑटो चालक ने बाइक सवार को किया घायल

अक्षय मेल समाचार

मनीष कुमार यादव



              आजमगढ़ 
निजामाबाद थाना क्षेत्र के खैरूद्दीन पुर गांव के समीप भट्ठे के पास ऑटो बाइक के हलकी  टक्कर में ऑटो सवारों ने बाइक चला रहे व्यक्ति को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया घायल व्यक्ति को मृत समझकर पास के पोखरी में फेंक दिया बाइक  पर पीछे बैठे  ब्याक्ति  ने मारपीट होते देख वह भाग निकला था उसने बगल के बाजार सेंटरवा  पर आकर लोगों को सूचना दिया तो दर्जनों की संख्या में लोग पोखरी के तरफ भागे तो देखे उक्त व्यक्ति पोखरी में बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ है जब लोगों ने निकाला तो देखे वह व्यक्ति जिंदा था इसकी जानकारी निजामाबाद पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने उक्त व्यक्ति की दवा इलाज कराएं बताते हैं कि तहबरपुर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव निवासी वीरेंद्र यादव 20 वर्ष पुत्र हरी लाल यादव व उसका दोस्त डब्बू यादव पुत्र अज्ञात अपने रिश्तेदारी से घर जा रहे थे कि शुक्रवार की रात लगभग 11:00 बजे बाइक ऑटो के हल्की टक्कर में ऑटो पर बैठे 4 लोगों ने बाइक चला रहे व्यक्ति को मारने पीटने लगे यह देख पीछे बैठा व्यक्ति भाग निकला घायल व्यक्ति ने खैरूद्दीन पुर गांव निवासी झिनक पुत्र इलियास वा संतोष पुत्र शंकर सोनकर वा  दो अज्ञात के खिलाफ निजामाबाद थाने में तहरीर दिया है पुलिस लगातार गांव में छापेमारी कर रही है लेकिन हमलावर अभी तक पुलिस के हाथ नहीं लगे है  इस संबंध में सब इंस्पेक्टर रहीमुद्दीन खान ने बताया कि तहरीर पड़ चुकी है मुकदमा लिख कर कार्रवाई की जाएगी आरोपियों की तलाश जारी है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ