टूटी पड़ी पुलिया दुर्घटना को दें रहीं दावत। राहगीर परेशान।
अक्षय मेल समाचार
मनीष कुमार यादव
बिलारमऊ आजमगढ़ फूलपुर तहसील के खानजहापुर गोधना मार्ग पर शारदा सहायक खण्ड 32नहर के पुलिया के समीप वर्षों से टूटी पड़ीं हैं यहां पर कभी भी बड़ी घटनाएं हो सकती है रोड़ पर काफी भीड़ रहती है छोटे बड़े बाहन चलते हैं बालू गिट्टी लदीं टृक रोड से हो कर जाते हैं पुलिया दोनों तरफ से टूटी पड़ीं हैं इसमें मिट्टी डालीं गई है। इसी टूटी पुलिया से हो कर राहगीर आते जाते हैं । इस पर किसी भी अधिकारी कर्मचारी नेता का ध्यान नहीं पड़ रहा है विभाग के लोग मौन है कब बनेगी टूटी पड़ी पुलिया इसी रोड से हो कर नेता अधिकारी भी जाते हैं लेकिन किसी का ध्यान नहीं पड़ रहा है।
क्षेत्र के लोगों ने टूटी पड़ी पुलिया बनवाने के लिए अधिकारियों व नेताओं की ध्यान आकृष्ट कराने की मांग की है।
ग्रामीणों में सुबेदार रामशिग अशोक संजय इन्द्र राज अनिल मिलन प्रेमचंद हमात्म आदि लोगों ने जल्द से जल्द पुलिया बनवाने की मांग की है।
0 टिप्पणियाँ