फसल गलने से किसानों के माथे पर उभरी चिन्ता की लकीरें
अक्षय मेल समाचार
दीपनारायण यादव
चकिया चंदौली स्थानीय तहसील स्थित लतीफशाह से निकली कर्मनाशा राइट नहर को अपनी पूरी क्षमता से चलाए जाने के कारण क्षेत्र के कई गांवों के सिवान जलमग्न हो गए है। आपको बता दें कि इस नहर से चंदौली जनपद के कुछ गांवों को लेते हुए बिहार के पश्चिमी जिलों के किसानों के खेतों की सिंचाई होती है,परंतु नहर को जर्जर होने तथा उसे पूरी क्षमता से चलाए जाने के कारण नहर का पानी बे वजह खेतों में जा रहा है जिससे किसानों के धान की फसल प्रभावित हो रही है। किसानों ने बताया कि अत्यधिक पानी होने के कारण धान की फसल गल रही है जिससे पैदावार के कमजोर होने की आशंका बलवती हो गई है।आलम यह है कि पानी के वजह से कहीं कहीं किसानों को अपनी फसलों को देखने सिवान में जाने के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि फिलहाल लगातार बरसात होने से पानी की कोई आवश्यकता नहीं है। जिसके कारण किसानों ने सिंचाई विभाग का ध्यान इस प्रकरण पर आकृष्ट कराते हुए नहर को साधारण गति से चलाने की मांग की है।

0 टिप्पणियाँ