कैंसर पीड़ित महिला के घर पहुंचे पूर्व विधायक चंन्द्र भद्र सिंह सोनू पच्चास हजार रुपये नगद वा हर संभव मदद के लिए आश्वासन दियें।

दैनिक अक्षयमेल समाचार 
रिपोर्ट-शिव प्रसाद मौर्य
सुल्तानपुर-जिला के गुप्तारगंज बाज़ार में कैंसर से जूझ रही एक बच्चे की माँ के मदद के लिए पूर्व विधायक सोनू सिंह पीड़ित के घर पहुँचकर पीड़ित का हालचाल जाना उसके बाद इलाज के लिए पीड़ित परिवार को 50 हज़ार रुपये की धनराशि राकेश चौरासिया के परिवार को देकर आगे के लिए हर सम्भव मदद करने को कहा पूर्व विधायक सोनू सिंह को उस समय पता चला जब पीड़ित परिवार का एक बच्चा ने सोशल मीडिया के माध्यम से सरकार और लोगो से मां के इलाज के लिए लोगो से मदद मांगी थी जिसमे कुछ लोगो से जितना हो सका उतना पैसा डोनेट किया धीरे धीरे खबर आगे बढ़ती गयी और मयांग (धनपतगंज) पूर्व विधायक चंद्र भद्र सिंह सोनू तक पहुची तो
उन्होंने गुप्तारगंज बाजार में रहने वाले अपने कार्यकर्ता सुजीत कसौधन से फ़ोन पर बात कर पूरे मामले की जानकारी प्राप्त की तब उन्होंने मामले को संज्ञान लेते हुए पीड़ित के घर पहुंचे और 50 हज़ार रु के साथ हर सम्भव मदद का भरोसा दिया।वहीं परिजनों ने बताया कि इलाज के लिए लगभग 5 लाख रुपए की पीड़ित परिवार को जरूरत हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ