सुरक्षित जमीन पर प्रशासन के हस्तक्षेप पर भी भाजपा नेत्री सुधा अवस्थी के संरक्षण में कराया जा रहा है अवैध कब्जा
महराजगंज /रायबरेली ।। कोतवाली क्षेत्र के ओथी गांव में सोनू पुत्र शीतलादीन द्वारा ग्राम समाज की सुरक्षित भूमि पर पिलर डाल कर पक्का निर्माण किया जा रहा था जिसकी शिकायत ग्रामीणों द्वारा उप जिलाधिकारी विनय कुमार मिश्रा से की गई जिस पर उप जिलाधिकारी विनय कुमार मिश्रा ने हल्का लेखपाल आशीष मौर्य सहित एक टीम बनाकर मौके पर भेजकर किए जा रहे अवैध निर्माण को गिरा दिया गया तथा कड़ी कार्यवाही करने की बात उप जिला अधिकारी महराजगंज द्वारा कही गई । लेकिन प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद भी भाजपा नेत्री सुधा अवस्थी के संरक्षण मे सत्ता के बलबूते पर रातों-रात विवादित जमीन पर पिलर खड़ा किया । बताते चलें कि तहसील क्षेत्र के ओथी ग्राम सभा की सुरक्षित भूमि पर दबंग भू माफियाओं द्वारा खलिहान की सुरक्षित भूमि पर पक्का निर्माण कर कब्जा करने का प्रयास किया है जबकि दो माह पूर्व इसी खलिहान की सुरक्षित जमीन को कब्जा करने की नियत से मिट्टी डालने का प्रयास किया गया था तब हरकत में आए राजस्व विभाग व पुलिस विभाग ने अतिक्रमण कारियों को चेतावनी देते हुए कब्जा न करने की हिदायत दी थी किंतु आज दबंग अतिक्रमण कारी द्वारा पक्का निर्माण कराया जा रहा था जिससे यह साफ जाहिर होता है कि खलिहान की सुरक्षित जमीन पर कब्जा करने वाले भूमाफिया को भाजपा नेत्री सुधा अवस्थी द्वारा सत्ता की हनक में विवादित जमीन पर प्रशासन के आदेशों की धज्जियां उड़ाते हुयें पुनः पीलर खड़ा कर दिया । देखना यह है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा एंटी भू माफिया वाली टीम कुछ कर पाएगी या फिर ग्राम सभा की सुरक्षित भूमि पर दबंग प्रति पक्षगण अपना निर्माण करा लेंगे यह तो समय के गर्भ में है बताते चलें कि ओथी गांव निवासी सोनू पुत्र शीतला दीन जिस खलिहान की सुरक्षित भूमि पर अवैध निर्माण करना चाह रहा है वह महराजगंज वाया शिवगढ़ मार्ग पर स्थित है जो कि लाखों की बेशकीमती भूमि है।

0 टिप्पणियाँ