थाना मुसाफिरखाना में नहीं चलता है कानून का राज अधिकारियों के आदेश को ठेंगा दिखाते कोतवाल पुलिस की मनमानी चरम पर


अमेठी जनपद के थाना मुसाफिरखाना के ग्राम रसूलाबाद वृंदा घाट में बीते बुधवार को दो पक्षों में विवाद हो गया । पीड़ित पक्ष का राम अचल ने घटना के संबंध में थाना मुसाफिरखाना में तहरीर दिया लेकिन उस पर कोई कार्यवाही थाना मुसाफिरखाना द्वारा नहीं हुई । इस बात को लेकर पीड़ित पक्ष बृहस्पतिवार को क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना से लिखित शिकायत पत्र देते हुए मेडिकल करवाने व f.i.r. लिखे जाने का के मामले को लेकर उपस्थित हुआ उसके शिकायती पत्र पर संज्ञान लेते हुए क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना द्वारा आश्वस्त करते हुए कहा कि आप थाने पर जाओ वहां इस पर कार्रवाई की जाएगी । जब पीड़ित पक्ष थाना मुसाफिरखाना आया तो उसको थाने के अंदर बैठा लिया गया लेकिन उसके चोटिल पिता व पत्नी का मेडिकल परीक्षण नहीं करवाया गया बल्कि उसको निरोधात्मक कार्यवाही करते हुए  दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 151 के अंतर्गत उप जिला मजिस्ट्रेट मुसाफिरखाना के समक्ष पेश किया पीड़ित का आरोप है कि बीते बुधवार हुई घटना में उसे छोटे आई और उसके पिता का हाथ भी फैक्चर हो गया और उसकी पत्नी को विपक्षी गणों ने बाल पकड़कर घसीटा । संबंधित अधिकारियों को सूचना के बाद भी थाना मुसाफिरखाना में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई जिसको लेकर पीड़ित आज भी परेशान है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ