नटई में दो पक्षों में खूनी संघर्ष,एक की मौत ! भारी पुलिस बल रहा तैनात एसडीएम ने परिजनों को दिया आश्वासन सभी पर होगी विधिक कार्यवाही

नटई में दो पक्षों में खूनी संघर्ष,एक की मौत ! भारी पुलिस बल रहा तैनात

एसडीएम ने परिजनों को दिया आश्वासन सभी पर होगी विधिक कार्यवाही
 

नीलम ब्यूरो/रिपोर्ट संदीप कुमार दैनिक अक्षय मेल समाचारपत्र रायबरेली


शिवगढ़-रायबरेली
 थाना क्षेत्र के नटई में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में तब्दील हो गई। दोनों पक्षों में हुई मारपीट में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों से मिली तहरीर के आधार पर एक पक्ष से 8 तो वहीं दूसरे पक्ष से चार लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। बताते हैं एक पक्ष सब्जी विक्रेता है जो 22 अगस्त को क्षेत्रीय बाजार में सब्जी बेच रहा था। तभी खीरे के मूल्य को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया की रात करीब 9 बजे गांव में दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने लगे। जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोग गम्भीर रूप से जख्मी हो गए थे। सब्जी विक्रेता पक्ष के गुरचरन (50) का लखनऊ में इलाज चल रहा था जिसने सोमवार को सायंकाल दम तोड़ दिया। जिसकी मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया,परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सब्जी विक्रेता पक्ष के धर्मेंद्र पुत्र गुरुचरन की तहरीर पर पुलिस ने आठ के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया है। वहीं दूसरे पक्ष से अंशू की तहरीर पर पुलिस ने चार के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया है। थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि दोनों पक्षों से मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया था। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। 8 अभियुक्तों में तीन अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक अभियुक्त  शिवगढ़  सीएससी में भर्ती है सब्जी विक्रेता पक्ष को आशंका थी कि दूसरा पक्ष कहीं दोबारा मारपीट न कर दे इसलिए बीती 22 अगस्त की रात्रि से पुलिस तैनात कर दी गई है। दोबारा किसी प्रकार का विवाद न हो इसलिए नटई गांव में रात-दिन पुलिस तैनात रही। थानाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार यादव ने बताया गुरुचरन की इलाज के दौरान मौत हो गई है, विधिक कार्रवाई की जा रही है। गुरुचरण का शव पैतृक घर पहुचने पर परिवार जनों में मच गया कोहराम,मौके पर 3 थानों की पुलिस बल रहा तैनाथ।
मौके पर पहुंचे महाराजगंज एसडीएम विनय कुमार मिश्रा ने कहा की आरोपियों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी, आप लोग धैर्य रखें। परिजन पुलिस की कार्यवाही से नाखुश, धारा 302 की कर रहे मांग।
इस मौके पर क्षेत्राधिकारी राघवेंद्र चतुर्वेदी, महाराजगंज थाना अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, बछरावां थाना अध्यक्ष राकेश सिंह और शिवगढ़ थाना अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार यादव, पूर्व विधायक  श्यामसुंदर भारती, शिवगढ़ सीएचसी अधीक्षक एलपी सोनकर सहित भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ