भारतीय युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने की प्रेस वार्ता

भारतीय युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने की प्रेस वार्ता


अक्षय मेल समाचार

मनीष कुमार यादव 




(आजमगढ़)भारतीय युवा काग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव चन्द यादव वृहस्पतिवार को 11बजे विधानसभा क्षेत्र के मुबारकपुर के रघुनाथपुर खुझिया मे एक प्रेसवार्ता मे बोलते हुए कहा कि काग्रेंस पार्टी विपक्ष पार्टी की भूमिका इमानदारी से निभा रही है।इसमे कोई नाटक बाजी नही  है। जनता का विश्वास हम आगामी विधानसभा चुनाव में जीतेंगे हमारी लड़ाई जनता की ब्यवस्था और हक हकूक की लड़ाई जबकि भाजपा सत्ता के लिए लड़ाई लड़ रही हैं।
          पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष देवरिया से चलकर आजमगढ़ के भदुली बाजार के पास सुरसी गांव निवासी कृपाशंकर यादव के मृत्यु होने की खबर  शोक सवेंदना ब्यक्त करने उनके घर के लिए जाते समय वह रघुनाथपुर खुझिया गांव मे काग्रेस नेता रामअवध यादव के आवास पर रुके जहां प्रेसवार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि काग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू व काग्रेंस के प्रभारी प्रियंका गांधी लगातार जनता की समस्याओं को उठा रहे है।उनहोंने विपक्षी पार्टी समाजवादी और बहुजन समाज पार्टी के उपर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि प्रदेश मे अन्य विपक्षी दल मौन साध रखे है ।जबकि काग्रेंस पार्टी लगातार संघर्ष कर रही है। दलितों शोषितों के अलावा देश मे लूटखसोट शिक्षक भर्ती घोटाला सहित तमाम मुद्दों पर सरकार पर जमकर प्रहार कर रही है। इसलिए जनता अब समझ रही है कि कांग्रेस की भला कर सकती है।इसलिए प्रदेश के विधानसभा के चुनाव मे जनता का विश्वास कांग्रेस जितेगी।उन्होंने राम मन्दिर भूमि पूजन को लेकर कहा कि बहुत पहले कांग्रेस ने राम मन्दिर का भूमि पूजन व शिल्यानस कर चुकी है अब भाजपा सरकार बिहार विधानसभा चुनाव व मध्यप्रदेश मे उपचुनाव को जीतने के लिए दोबारा राम मन्दिर का भूमि पूजन व शिल्यानस कर रही है।इसको जनता भलिभांति समझ रही है क्योंकि सनातन व हिन्दू धर्म मे भादो के महीने मे एक ब्लेड भी खरीदना असूभ माना जाता है।उनहोने यह भी कहा कि भगवान राम के मार्यादित आचरण जिसके आधार पर भगवान पुरुषोत्तम काहा गाया उस आचरण का पालन करना चाहिए न कि नाटक बाजी और दिखावा करके राम भगवान के नाम राजनीति करना सही नही है। उन्होंने कहा कि भाजपा और हमारी कांग्रेस पार्टी मे यही अन्तर है।
इस अवसर पर रामअवध यादव,हरिकेश मिश्रा, मुकेश राय,अनिल सिंह, चन्द्रशेखर यादव,

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ