कोरोना से फिर हुई 3 लोगों की मौत

कोरोना से फिर हुई  3 लोगों की मौत

अक्षय मेल समाचार

मनीष कुमार यादव


 चक्रपानपुर/आजमगढ़
स्थानीय राजकीय मेडिकल कॉलेज व सुपर फैसिलिटी अस्पताल मैं गुरुवार की प्रातः 6:30 बजे मऊ जनपद के 56 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि उसके एक घंटे बाद 7:30 बजे बलिया जनपद की 65 वर्षीय महिला की मौत हो गई l दूसरी तरफ जिला अस्पताल से  रेफर जनपद के 38 वर्षीय एक अन्य व्यक्ति की बुधवार की रात 10:00 बजे राजकीय मेडिकल कॉलेज में पहुंचने से पहले ही मौत हो गई l नोडल अधिकारी द्वितीय डॉ नियाज हसन ने बताया कि शासन की गाइड लाइन तथा प्रोटोकॉल के तहत तीनों का अंतिम संस्कार होगा l  उन्होंने बताया कि मौत की बाबत सूचना महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा, जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक के साथ मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दे दी गई है l  बता दे कि मऊ जनपद के  56 वर्षीय कोरोना संक्रमित रमेश चंद्र श्रीवास्तव पुत्र विजय नारायण श्रीवास्तव को  (बीती रात )बुधवार की रात 12:30 बजे राजकीय मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया I डॉक्टरों  के लगातार प्रयास के बावजूद सुबह 6:30 बजे उनकी मौत हो गई l जबकि  बलिया जनपद की कोरोना संक्रमित 65 वर्षीय सावित्री पत्नी कैलाश वर्मा को बीते 4 अगस्त की शाम 8:00 बजे गंभीर अवस्था में राजकीय मेडिकल कॉलेज के आईसीयू वार्ड में भर्ती किया गया जहां गुरुवार की प्रातः 7:30 बजे उनकी मौत हो गई l दूसरी तरफ जिला अस्पताल में भर्ती शहर के कुर्मीटोला निवासी 38 वर्षीय कोरोना संक्रमित सुधीर वर्मा पुत्र हरिश्चंद्र वर्मा को गंभीर अवस्था मैं बुधवार की रात 10:00 बजे  राजकीय मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया    जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया l  इस बाबत डॉ नियाज हसन ने बताया कि मेडिकल कॉलेज पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई थी l

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ