जहरीला सांप काटने से हुई किसान की मौत

जहरीला सांप काटने से हुई किसान की मौत


दैनिक अक्षय मेल समाचार
प्रयागराज


रिपोर्टर--- महमूद अहमद

फूलपुर ---- कोतवाली के कुसेहटा गांव निवासी रवि कुमार उम्र 25 वर्ष पिता मोतीलाल 2 दिन पूर्व प्रतापगढ़ जनपद के सिंथी गांव में अपनी मौसी के यहां गया था कि बुधवार की आधी रात घर के बाहर मडई में सोते समय जहरीला जंतु ने डस लिया गांव में प्राथमिक इलाज के बाद स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय प्रयागराज ले गए वहां इलाज के दौरान रवि की मौत हो गई सब कुसेहटा गांव पहुंचा तो घर में कोहराम मच गया पत्नी शिव कुमारी तथा दो एवं 6 वर्षीय बेटियों का रो-रो कर बुरा हाल है भाजपा के क्षेत्रीय नेता बड़कऊ पटेल ने तहसील प्रशासन को सूचना देकर शव का पीएम कराने की मांग की है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ