पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी 70 लीटर शराब 2 कुंतल लहान के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी  70 लीटर शराब 2 कुंतल  लहान के साथ  अभियुक्त गिरफ्तार

बिनोद सिह/  अक्षय -मेल समाचार

जगदीशपुर पुलिस द्वारा अवैध कच्ची शराब बनाते हुये 01 अभियुक्त गिरफ्तार, 70 ली0 अवैध कच्ची शराब, 02 कुन्तल लहन व बनाने के उपकरण बरामद ।*

पुलिस अधीक्षक अमेठी  दिनेश सिंह के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक  दयाराम सरोज व क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना  संतोष कुमार सिंह के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह थाना जगदीशपुर के निकट नेतृत्व में अवैध कच्ची शराब के विक्रय के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 26.08.2020 को उ0नि0 अखिलेश प्रजापति थाना जगदीशपुर मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर शिवप्रसाद पासी पुत्र रतिपाल पासी नि0 मड़वा थाना जगदीशपुर जनपद अमेठी को अपने घर के बरामदे में कच्ची शराब बनाते हुये समय 11:10 बजे रात्रि में गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त शिवप्रसाद पासी के पास से 70 ली0 अवैध कच्ची शराब व बनाने के उपकरण तथा मौके से लगभग 02 कुन्तल लहन बरामद हुआ । बरामद लहन को मौके पर नष्ट किया गया । थाना जगदीशपुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ