थाना मसौली पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से 31 बोटे सागौन की लकड़ी बरामद।
अक्षयमेल समाचार
पंकज शुक्ला
बाराबंकी ।। पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी के दिशा निर्देश व क्षेत्राधिकारी रामनगर बाराबंकी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक मसौली श्री राघवेन्द्र प्रताप रावत के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर दिनांक 09.08.2020 को अभियुक्त अंगद पुत्र चेतराम निवासी मो0पुर बाहू थाना मसौली जनपद बाराबंकी को समय 16.45 बजे सीएचसी जसकरनपुरवा से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से अवैध 31 बोटे सागौन की लकड़ी को थाना बदोसराय क्षेत्र असाद की आरा मसीन से बरामद किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना मसौली पर मु0अ0सं0 182/2020 धारा 4/10 वन संरक्षण अधिनियम पंजीकृत किया गया।
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त–*
अंगद पुत्र चेतराम निवासी मो0पुर बाहू थाना मसौली जनपद बाराबंकी।
*गिरफ्तारी का स्थान–*
दिनांक 09.08.2020 को समय 16.45 बजे सीएचसी जसकरनपुरवा थाना मसौली जनपद बाराबंकी।
*बरामदगी-*
31 बोटा सागौन की लकड़ी
*पुलिस टीम-*
1. प्रभारी निरीक्षक मसौली श्री राघवेन्द्र प्रताप रावत जनपद बाराबंकी।
2. उ0नि0 धर्मेन्द्र कुमार मिश्रा थाना मसौली जनपद बाराबंकी।
3. हे0का0 आजाद थाना मसौली जनपद बाराबंकी।
4. का0 विशाल यादव थाना मसौली जनपद बाराबंकी।

0 टिप्पणियाँ