तिलोई अमेठी से शिव बरन यादव की रिपोर्ट
देश व प्रदेश सरकार द्वारा कोरोना जैसी जानलेवा महामारी से निपटने के दिशा निर्देश जारी किये गये है परन्तु प्रसाशन के जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही के चलते कन्टेनमेंट जोन बनाकर क्षेत्र को सील नही किया गया है व ही परिसर को सेनेटाइज किया गया है।
तिलोई स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए आने वाले लोगों का जीवन खतरे में पड़ सकता है क्योंकि शनिवार को केंद्र के दो स्वास्थ्य कर्मचारी पॉजिटिव पाए गए थे।यहां तैनात कर्मचारी भी डरे सहमे है कुछ कर्मचारी तो आफिस खोल कर अपने अपने काम करने में जुटे भी है अभी तक प्रशासन की ओर से बचाव के लिए महत्वपूर्ण कदम नही उठाये है जिससे सोमवार को यहाँ आने वाले सैकड़ों लोगों का जीवन खतरे में पड़ सकता है। समाचार लिखे जाने तक न तो केंद्र को बंद किया गया है और न ही सेनिटाइज किया गया है इस सम्बंध में केंद्र अधीक्षक डॉ अभिषेक शुक्ला ने बताया की पॉजिटिव पाए गए दोनों कर्मचारियों की सूचना उच्च अधिकारियों को देकर कर्मचारियों को होम आइसोलेट कर दिया गया है। वहीं थाना मोहनगंज में तैनात कम्प्यूटर ऑपरेटर के पॉजिटिव पाए जाने के बाद 24 घंटे के लिए थाने को बैरियर लगाकर बंद कर दिया गया हैं।

0 टिप्पणियाँ