फर्जी आईडी से गोल्ड लोन बैंक मे मिलावटी जेवर रखने वाले हुए गिरफ्तार



फर्जी आईडी  से गोल्ड लोन बैंक मे मिलावटी जेवर रखने वाले हुए गिरफ्तार

दैनिक अक्षय मेल रायबरेली नीलम ब्यूरो

 रायबरेली ।। बैंक में मिलावटी जेवरात रखकर लोन लेने वाले तीन आरोपियों को शहर कोतवाली पुलिस ने आज एसओजी टीम के साथ संयुक्त अभियान चलाकर गिरफ्तार कर लिया और उनके पास से जेवरात व एक बुलेरो भी बरामद कर ली।गिरफ्तार तीनो अभियुक्त अमेठी निवासी है और शहर की एक बैंक में फर्जी आईडी लगाकर मिलावटी जेवरात रखकर लोन लेते थे।बैंक के कर्मचारियों के शक होने पर उन्होंने जब जेवरातों की जांच कराई तो उनमें सोने की मात्रा कम मिली और अन्य धातुएं ज्यादा मिली जिसपर बैंक कर्मियों ने शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था और आज पुलिस ने तीनों आरोपियों को दबोच लिया।
शहर कोतवाली क्षेत्र के कानपुर मार्ग पर एक फाइनेंस कंपनी में सोने के जेवरात रख कर लोन देने का काम किया जाता है।30 जुलाई को फाइनेंस कंपनी के असिस्टेंट ब्रांच मैनेजर आशीष सिंह ने नगर कोतवाली में एक तहरीर दी कि अमेठी निवासी जगदीश उसका पुत्र आशीष व गोपाल नाम के तीन लोगों ने उसकी कंपनी में सोने के मिलावटी जेवरात रखकर लाखो रुपये का लोन लिया है।शक होने पर जब जेवरातों की जांच की गई तो वो मिलावटी मील और उनमें सोने की मात्रा कम मिली।ये काम तीनो आरोपी एक फर्जी आईडी के सहारे कर रहे थे।पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आज तीनो आरोपियों को फाइनेंस कंपनी के पास से धर दबोचा और उनके पास मौजूद कई लाकेट,अंगूठी,नथिया,झाला व झुमका व एक बुलेरो गाड़ी भी बरामद कर ली।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ