नई शिक्षा नीति से युवाओं में होगा कौशल का निखार- अरविन्द श्रीवास्तव
नई शिक्षा नीति से भारत बनेगा डिजिटल इंडिया
दैनिक अक्षय मेल रायबरेली नीलम ब्यूरो
रायबरेली
रायबरेली स्कूल्स मैनेजर एसोसिएशन के संरक्षक एवं राइजिंग चाइल्ड स्कूल के प्रबन्ध निदेशक अरविन्द श्रीवास्तव, एडवोकेट ने भारत सरकार द्वारा ज़ारी नई शिक्षा नीति- 2020 का स्वागत करते हुए कहा कि विकसित राष्ट्रों की भांति, भारत में भी कक्षा छह से ही कौशल पाठ्यक्रम लागू होने से युवा छात्र और उनके अभिभावक अत्यधिक उत्साहित हैं। उन्होंने कहा की शिक्षा पर सरकारी बजट जीडीपी का 6 प्रतिशत तक करने का लक्ष्य रखा गया है जिससे प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा तथा उच्च शिक्षा में अमूलचूक परिवर्तन दिखाई देगा, जो निश्चित रूप से भारत को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में सहायक होगा। अरविन्द श्रीवास्तव ने कहा कि नई शिक्षा नीति में कक्षा 6 से ही कोडिंग, डिजिटल और ऑनलाइन पढ़ाई पर विशेष बल दिया गया है जिससे बच्चों को अत्यधिक लाभ मिलेगा। रायबरेली सकूल्स मैनेजर एसोसिएशन के अध्यक्ष गौरव सिंह ने कहा बदलते परिवेश में किसी विषय विशेष में गहन जानकारी होना बच्चों के लिए अत्यंत आवश्यक हो गया था, नई शिक्षा नीति के प्रविधानो के अनुसार बच्चे प्रारंभ से ही अपने पसंद के विषयों का चयन कर सकेंगे और गहराई से अध्ययन करेंगे जिससे विषय विशेष की उनको गहन जानकारी प्राप्त हो सकेगी।

0 टिप्पणियाँ