इंटर कॉलेज मार्ग बनी जानलेवा बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हुई सड़क
अक्षय मेल समाचार।
शुकुल बाजार अमेठी। विकासखंड के कस्बा बाजार शुकुल से तिराहा से एक पिच मार्ग इंटर कॉलेज होते हुए रहमत गढ़ इदरिया को जाता है। जिसकी अनुमानित लंबाई लगभग 6 किलोमीटर के आसपास है इसी मार्ग पर स्थित ग्रामीण बैंक के पास मौजूदा समय बरसात का पानी पिच मार्ग पर भरा है लगभग 25 30 मीटर लम्बाई मे मार्ग गड्ढे में तब्दील हो गया है छोटे-छोटे गड्ढों के सिवा एक गड्ढा बहुत लंबा और गहरा होने के कारण उसमें कीचड़ युक्त बरसाती पानी भारी मात्रा में भरा होने से साइकिल सवारों राहगीरों को गहराई का न ज्यादा न लग पाने के कारण गिरकर जख्मी हो रहे हैं।
मार्ग के दोनों ओर जल निकासी व्यवस्था नहीं होने से पानी सड़क के गड्ढों में भरा रहता है। ना तो कोई जनप्रतिनिधि व जिम्मेदार अधिकारी ध्यान देना उचित नहीं समझ रहे हैं। बरसात का पानी पिच मार्ग पर भरा होने के कारण मार्ग खराब हो गया है जो इस समय तालाब के रूप में तब्दील हो गया है बताते चलें तिराहे से लेकर इंटर कॉलेज पूरे मार्ग पर छोटे छोटे गड्ढे हो गए हैं जिसके कारण आवागमन प्रभावित रहता है इन गड्ढों में कीचड़ एवं बरसात का पानी भर जाने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है क्षेत्रवासियों ने उक्त पिच मार्ग की मरम्मत कराए जाने हेतु संबंधित विभाग व जिला प्रशासन से पुरजोर मांग की है।

0 टिप्पणियाँ